Posts

अघोषित आपातकाल- लोकतंत्र खतरे में है !

Image
आज देश अघोषित आपातकाल से गुजर रहा है! हम जिस तरह देख रहे हैं कि आज उन सभी आवाजो को दबाया जा रहा है जो सरकार या सरकार की नीतियों के खिलाफ हों। आज देश के ऐसे हालात हैं जिसमे छात्र (JNU कांड और गिरती शिक्षा व्यवस्था) ,दलित(गुजरात और विभिन्न शहरों में घटित दलित कांड) ,सैनिक(अपने हक़ और घटते रक्षा बजट), किसान (बदहाली और गरीबी ), युवा (बेरोजगारी), व्यापारी (GST और नोटबंदी), आम आदमी (बढ़ती महँगाई और बढ़ते भ्र्स्टाचार) सभी लोग सरकार की दमनकारी नीतियों से त्रस्त है और सभी की आवाज को लगातार दबाये जाने की कोशिश की जा रही है ! मोदी और शाह की जोड़ी ने देश में तानाशाही का तांडव मचाया हुआ है , सरकारी संस्थाओं की स्वायत्ताओं को पैरों तले दबाया और कुचला जा रहा है ,हर वो जुबान को काटने की कोशिश की जा रही है जो सरकार के विरुद्ध हो। आज एक व्यक्ति देश से ऊपर है वो देश में डर ,नफरत और हिँसा का माहौल पैदा करना चाहते है! वो अपनी चुनावी रैलियों में शिक्षा और स्वास्थ की बात नहीं करता , ना किसान और रोजगार की बात करता, वो बात करता है हिन्दू-मुसलमान की ,वो बात करता है पाकिस्तान की ,वो बात करता है डर और नफरत क...

प्रज्ञा ठाकुर ने किया शहीद हेमंत करकरे का अपमान जिनकी बहादुरी से ही जिंदा पकड़ा गया था आतंकी कसाब

Image
मध्य प्रदेश के भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया है. साध्वी ने 26/11 हमले में शहीद एटीएस चीफ हेमंत करकरे के बारे में कहा है कि 'उन्हें उनके कर्मों की सजा मिली है. उन्होंने मुझे गलत तरीके से फंसाया था. हेमंत करकरे मुझे किसी भी तरह से आतंकवादी घोषित करना चाहते थे. आपका बता दें कि हेमंत करकरे मुंबई हमले के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे. उन्‍होंने उस हमले में आंतकी आमिर अजमल कसाब को जिंदा पकड़वाने में भी अहम भूमिका निभाई थी. प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान से बीजेपी के लिए आगे परेशानियाँ बढ़नी लाज़मी है अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बीजेपी की देशभक्ति पर उठाये सवाल Disgraceful comments by BJP's Bhopal Lok Sabha candidate Pragya Thakur on 26/11 martyr Hemant Karkare ji need to be condemned in strongest terms. BJP is showing its true colours & it must be shown it's place now https://t.co/3Qdo1x7kPI — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 19, 2019 ...

जिस AFSPA को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है बीजेपी ,2014 में बीजेपी ने भी किया था यही वादा

Image
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि सत्ता में आने के बाद सशस्त्र बल अधिनियम (AFSPA) की समीक्षा की जाएगी. जिसे लेकर घमाशान मचा हुआ है। बीजेपी AFSPA को लेकर कांग्रेस पर लगातार बड़ा हमला कर रही है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली तक ने AFSPA को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर रही है.लेकिन हम आपको बता दे कि बीजेपी भी कांग्रेस की तरह ही AFSPA की समीक्षा का वादा कर चुकी है. बता दें कि AFSPA कानून के तहत सेना को कुछ विशेष अधिकार मिले हैं. जिसके तहत सेना किसी को भी गिरफ्तार कर सकती है और हिंसा की स्थिति में फायरिंग भी कर सकती है.जिसकी समीक्षा करने के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि वह सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम (AFSPA) 1958 में सुरक्षा बलों के अधिकारों और नागरिकों के मानवाधिकारों में संतुलन बनाने के लिए संशोधन करेगी और जबरन लापता किए जाने, यौन हिंसा और यातना में मिली छूट को हटाएगी. बीजेपी ने इस पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी खतरनाक वादे कर रही है और उसके मेनिफेस्टो में ऐसा एजेंडे हैं जो देश को तोड़...

विपक्ष की चौतरफा रणनीति का शिकार ना हो जाये मोदी? मोदी को हराने का मास्टर प्लान तैयार

Image
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भले ही मजाक में यह कहा था कि "वाराणसी से चुनाव लड़ जाऊं क्या?, लेकिन इसके मायने बहुत गूढ़ हैं. राजनीतिक विश्लेषक और राजनीतिक लोगों द्वारा यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका सचमुच वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं और वो विपक्ष की संयुक्त प्रत्याशी हो सकती हैं विपक्ष की ओर से मोदी को चौतरफा घेरने की रणनीति बनाई जा रही है हम आपको बता दे कि मोदी के खिलाफ एक तरफ किसान ,दूसरी तरफ पूर्व जवान ,तीसरी तरफ दलित युवा नेता चंद्र शेखर रावण और चौथी तरफ से खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है.प्रियंका गांधी को विपक्ष की तरफ से संयुक्त प्रत्याशी बनाने का एलान हो सकता है।  ऐसा हो सकता है कि चंद्र शेखर रावण चुनाव न लड़ें बल्कि वो प्रिंयका गाँधी के समर्थन में जनसभा करें और प्रियंका गाँधी के पक्ष में वोट करने का समर्थन करें। आपको बता दे कि तमिलनाडु से 111 किसान भी नरेंदर मोदी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है अगर यह रणनीतिति कामयाब होती है तो ये बीजेपी के लिए बहुत बड़ा झटका साबित होगी। 2014 के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को वाराणसी सीट से 5,81,12...

नफरत के नशे वाले मोदी जी को सराब और शराब में भी फर्क नहीं पता-अखिलेश यादव

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से अपने मिशन 2019 का शंखनाद किया. प्रधानमंत्री के पहले चुनावी भाषण में उनके निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख तौर पर रहे. पीएम ने यहां सपा-रालोद-बसपा के गठबंधन को ‘सराब’ कहकर पुकारा और कहा कि इनसे बचने की जरूरत है क्योंकि ये हानिकारक हैं. समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल, बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को 'सराब' कहा. उन्होंने कहा कि सपा का स, रालोद का रा और बसपा का ब से बचें, क्यों ये सेहत के लिए हानिकारक है. हालांकि, शराब में ‘श’ आता है लेकिन पीएम ने समाजवादी पार्टी के स को जोड़ते हुए अपने संबोधन में सराब का इस्तेमाल किया. इसी पर चुटकी लेते हुए अखिलेश यादव का एक ट्वीट सामने आया है जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री के 'सराब' वाले कमेंट पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि आज टेली-प्रॉम्प्टर ने यह पोल खोल दी कि सराब और शराब का अंतर वह लोग नहीं जानते जो नफ़रत के नशे को बढ़ावा देते हैं सराब को मृगतृष्णा भी कहते हैं और यह वह धुंधला सा सपना है जो ...

Search Here