Posts

Showing posts with the label Cashless india

अब सरकार लक्की ड्रा निकालने वाली है जिसमे 15000 लक्की विजेताओं को इनाम दिया जायेगा। समझ नही आता सरकार भारत को प्रगतिशिल देश बनाना चाहती है या लाटरी बाजार

ये तो वो बात हो गयी मोदी जी ने बृहमास्त्र से निशाना लगाया कालेधन पर लेकिन वो जनता की छाती को चीरता हुआ कंही और जाने लगा, तो पूरी सरकार चिल्लाने लगी कैशलेस कैशलेस।

अब देश में कैश नही चलेगा धीरे धीरे पारम्परिक व्यवस्था की और बढ़ता भारत ,अब आटे से आटा और चावल से चावल ऐसे व्यापार होगा जैसे की हम पुराने जमाने में किया करते थे। सामान के बदले सामान

जिस देश के सभी लोगों को कोई भी सरकार पिछले 70 सालों से पूर्ण रूप से साक्षर नही बना पायी , वंहा कैश लेस सोसाइटी की परिकल्पना करना बेईमानी सी लगता है

मोदी जी ने अपने घर पर सभी सांसदों को प्लास्टिक मनी यानि डेबिट एंड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने की ट्रैनिंग दी, अब अगले कई सालों तक भारत के प्रतेक़ नागरिक के लिए सरकार ट्रेनिंग सेंटर खोलेगी। पढ़ेगी इंडिया तभी तो बढ़ेगी इंडिया

जिस देश में 50% घरों में शौचालय नही है वंहा कैश लैस(डेबिट कार्ड,क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना) व्वयस्था लागु करना कितना बड़ा मज़ाक लगता है।

क्या अब मेरे देश के बुजुर्ग भी एटीएम और पेटीएम का इस्तेमाल करेंगे।

Search Here