Posts

Showing posts with the label B chandrakala

भड़काऊ सोम और साक्षी के खिलाफ कार्रवाई करने वाली बी.चंद्रकला को योगी सरकार ने DM पद से हटाया,पहुंची दिल्ली

Image
मेरठ।  यूपी में बीजेपी की सरकार बनते ही अधिकारियों के तबादले का दौर शुरु हो गया है। यादव जाति के अधिकारियों के तबादले के बाद अब मेरठ ज़िले की ईमानदार डीएम बी चंद्रकला को डीएम पद से हटाकर केंद्र सरकार के पेयजल विभाग में उपसचिव बनाया गया है। चंद्रकला वर्तमान आईएएस अधिकारियों में महिला होने के बावजूद सबसे तेज तर्रार अधिकारियों की फेहरिस्त में शुमार की जाती हैं। फेसबुक पर लोकप्रियता के मामले में वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी पीछे छोड़ चुकी हैं। वह कड़ी कार्रवाई और अपने तीखे तेवर के लिए भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। ग़ौरतलब है कि 7 जनवरी 2017 को बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था, देश में बढ़ती जनसंख्या के लिए मुसलमान ज़िम्मेदार हैं। उनके इस बयान पर कार्रवाई करते हुए बी चंद्रकला ने उनके खिलाफ कड़ी जांच के आदेश दिए थे। बी चंद्रकला की यह कार्रवाई बीजेपी को पसंद नहीं आई। ऐसे में प्रदेश में योगी सरकार के आते ही बी चंद्रकला की प्रतिनियुक्ति सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करती है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनकी प्रतिनियुक्ति की वजह ...

Search Here