सरकार के खिलाफ बोलना मतलब देशद्रोह ...
राजनीती एक ऐसा विषय है .जिसे भारत में बहुत से लोग पढ़ना या समझना पसंद करते है .और कुछ लोग ऐसे है जो राजनीती से जुडी दुसरो की बातों को सच समझ लेते हैं . राजनीती में मीडिया की बहुत अहम् भूमिका होती है वो चाहे तो नेगेटिव न्यूज़ को पॉजिटिव दिखा सकती है और पॉजिटिव न्यूज़ को नेगेटिव दिखा सकती है जिससे आम जनता के जहन में उसी तरह की तस्वीर बनती है दोस्तों आज कल हमें ये ही देखने को मिल रहा है जिसकी भी सरकार होती है वो सभी तंत्र को अपने लिए इस्तेमाल करते हैं जिसमे मीडिया बहुत अहम् भूमिका निभाता है ऐसी सरकारों के लिए आज कल का मीडिया इस हद्द तक गिरा हुआ है की वो अपनी इज्जत के साथ साथ देश का भी नुकसान कर रहे हैं और वो वर्तमान सरकार के साथ अपनी बफादारी निभाते हैं आपने देखा होगा कि आज देश में सभी न्यूज़ चैनल अरविन्द केजरीवाल और आप पार्टी से जुडी झूठी खबरे दिखाते हैं मेरा सवाल है कि क्या देश में सिर्फ आप पार्टी ही गुंडागर्दी कर रही है और जिस तरह से पुलिस कार्यवाही करती है उसे देखकर दिल को ख़ुशी तो मिलती है की काश ये कार्यवाही सबके लिए होनी चाहिए और उसी तत्परता के साथ। मैं ...
