‘झांसी की रानी’ में ‘मनु’ का रोल निभाने वाली उल्का गुप्ता याद है ना आपको! देखिए इनकी इंस्टा तस्वीरें
जी टीवी के शो ‘झांसी की रानी’ में ‘मनु’ का किरदार निभाने वाली उल्का गुप्ता इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. 19 साल की हो चुकीं उल्का अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं. आगे देखिए उनकी कुछ ही चुनिंदा और खूबसूरत तस्वीरें... आपको बता दें कि हाल ही में उल्का गुप्ता ने ग्लैमर इंडस्ट्री के अंधेरे पक्ष का पर्दाफाश किया है. उल्का बताती हैं कि उन्हें सात साल की उम्र में इस इंडस्ट्री में भेदभाव का शिकार होना पड़ा था. उल्का ने 7 साल की उम्र में शो ‘रेशम डंक’ के साथ एक चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपने टीवी करियर शुरुआत की थी. ये शो छह महीने के भीतर ऑफ-एयर हो गया. एक्ट्रेस ने ‘रेशम डंक’ के बाद कई ऑडिशन दिए लेकिन उन्हें अपने रंगों के कारण हर जगह खारिज कर दिया गया. भेदभाव को लेकर अपने संघर्ष पर एक्ट्रेस ने एक वेब पोर्टल से कहा, 'मैं छोटी उम्र में ही एक्टिंग को लेकर बेहद संजीदा थी. फिर मैंने अपनी इंडस्ट्री के अंधेरे पक्ष का सामना किया.' उल्का ने आगे बताया कि ‘रेशम डंक’ के खत्म होने के बाद मेरे पिता और मैं रोजाना के तौर पर ऑडिशन के लिए जाया...
