Posts

Showing posts with the label War Against Drugs

शराबबंदी समर्थकों की मानव श्रंखला बना बिहार ने रचा इतिहास

Image
शराबबंदी के समर्थन और नशा-मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 11 हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी मानव श्रंखला बनाकर बिहार ने शनिवार को एक बार फिर इतिहास रचा और देश व दुनिया को नशा-मुक्ति का संदेश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया कि 11 हजार किलोमीटर से भी लंबी बनी इस मानव श्रंखला में तीन करोड़ से ज्यादा लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर शामिल हुए। इस मानव श्रंखला की तस्वीर उपग्रह से ली गई। हालांकि कई स्थानों पर मानव श्रंखला में शामिल महिलाएं और बच्चे खड़े-खड़े बेहोश भी हो गए। मानव श्रंखला की शुरुआत ऐतिहासिक गांधी मैदान में अपराह्न 12.15 बजे शुरू हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित कई नेता और मंत्री शामिल हुए। सीवान में भाजपा के नेता कार्यकारिणी समिति की बैठक को बीच में ही रोककर इस मानव श्रंखला में शामिल हुए। कई विपक्षी दलों ने हालांकि इसमें आम लोगों की भागीदारी को नगण्य बताया। नीतीश कुमार ने मानव श्रंखला में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा, इस मानव श्रृंखला में पहले दो करोड़ लोगों के शामिल होने की ...

Search Here