सहारा समय ने किया पर्दाफाश, ईवीएम मशीनों से किस तरह डाले जा सकते है एकतरफा वोट
उत्तर प्रदेश में बीजेपी चुनाव जीतने के बाद पूरे देश में खलबली मचाकर रख दी है। क्योंकि मोदी जी ने नोटबंदी की थी तब देश की जनता ने यह सोचकर रखा हुआ था कि, अबकी बार मुझे नोट बदलने का नहीं बल्कि चुनाव का इंतजार है ताकि मोदी और उसकी पार्टी को सबक सिखाया जा सके। लेकिन जिस तरह से मामले सामने आ रहे है ईवीएम मशीनों को लेकर वह हैरान कर देने वाले है। ऐसे कितने ही विडियो वायरल हो चुके है जिनमें देखा गया कि, किस तरह से ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ की गई है। पिछले विडियो में हमने देखा कि, ईवीएम मशीनों से आसानी के साथ देश की जनता के साथ धोखा किया जा सकता है और छलकपट के द्वारा चुनाव जीता जा सकता है। ईवीएम मशीनों को लेकर पूरे देशभर में आवाजे उठाई जा रही है लेकिन सवाल ये है कि, क्या वाकई चुनाव आयोग इस पर ध्यान देगा या फिर हमेशा की तरह ऐसे ही इस मामले को टाल दिया जायेगा, जैसे कि, हर मामले हमारे देश में टाले जाते आ रहे है। ईवीएम मशीनों को लेकर देशभर में नाराजगी देखी जा सकती है। इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इसका जिक्र करते हुए बताया था कि, ईवीएम मशीनों के साथ आसानी से छेड़खान...
