Posts

Showing posts with the label Budget 2017

बजट में टैक्स की वो 6 अहम बातें जिन्हें जेटली ने बताया ही नहीं

किराये पर कटेगा टीडीएस   1. अगर आप 50,000 रुपये से अधिक का किराया देते हैं तो पांच फीसदी का   आयकर   काट ( टीडीएस ) कर किराया देना होगा . इस तरह के भुगतान आम लोगों को करने होंगे इसलिए उन्हें टैन ( टीडीएस आइडेंटिफिकेशन ) नंबर लेने की जरुरत नहीं होगी और उन्हें यह टीडीएस पूरे साल के किराये पर एक बार काटना होगा . मकान मालिक को इस टीडीएस का लाभ अपनी आय में मिल जाएगा . तीन लाख रुपये अधिक दैनिक भुगतान पर भारी पेनाल्टी   2. तीन लाख से ऊपर के नकद भुगतानों पर पाबंदी लगाने का प्रावधान आ गया है . वित्त विधेयक के अनुसार सीमा एक व्यक्ति पर एक दिन में कुल तीन लाख रुपये से अधिक के भुगतान नहीं कर सके . एक भुगतान तीन लाख रुपये से अधिक का नहीं होगा और किसी एक मद में तीन लाख रुपये से अधिक का भुगतान नहीं हो सकेगा . यह नियम बैंकों , पोस्ट ऑफिस , कोऑपरेटिव और अन्य निर्धारित संस्थाओं व एजेंसियों पर लागू नहीं होगा . आयकर कानून में जोड़ी जा ...

मोदी सरकार ने चीनी की मिठास में लाया कड़वापन ,राशन की दुकानों पर नहीं मिलेगी सस्‍ती चीनी, सरकार ने खत्‍म की सब्सिडी

केन्द्र सरकार अगले वित् ‍ तवर्ष से राशन की दुकानों के जरिये बिक्री की जाने वाले चीनी के लिए राज्यों को 18.50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी जाने वाली सब्सिडी नहीं प्रदान करेगी . सरकार ने पहले के दावों के निपटान के लिए बजट में केवल 200 करोड़ रुपये का आवंटन किया है . संसद में पेश किये गये वर्ष 2017-18 के केन्द्रीय बजट में सरकार ने पीडीएस चीनी सब्सिडी योजना के तहत बकाया दावों के भुगतान के लिए 200 करोड़ रुपये का आवंटन किया है , जबकि चालू वित्तवर्ष के लिए बजट आवंटन 4,500 करोड़ रपये है . मौजूदा योजना के अनुसार राज्य सरकारें सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी राशन की दुकानों के लिए चीनी खुले बाजार से थोक दर से खरीदती हैं और उसे प्रतिकिलो 13.50 रपये की सब्सिडी प्राप्त दर पर बेचती हैं . केन्द्र सरकार राज्यों को 18.50 रपये प्रति किलो के हिसाब से सब्सिडी देती है .

इस बजट में किन चीजों के बढ़े दाम, क्या-क्या हुआ सस्ता

इन चीजों की कीमतों में आई गिरावट एलईडी लैंप , सोलर पैनल , मोबाइल के लिए प्रिंटेड सर्किट बोर्ड , माइक्रो एटीएम (POS), फिंगर प्रिंट मशीन और आइडेंटिफिकेशन के लिए आइरिस स्कैन की कीमतों में गिरावट दर्ज हो सकती है . इन चीजों के बढ़े दाम वहीं   बजट में किए गए प्रस्तावों   के बाद चांदी के सिक्के , सिगरेट , तंबाकू , बीड़ी , पान मसाला , वॉटर फिल्टर के पार्ट्स , काजू और पार्सल के जरिए मंगाए जाने वाले इंपोर्टेड गुड्स की कीमतों में इजाफा देखने को मिलेगा .

Search Here