डोनाल्ड ट्रम्प ने बनाया मोदी का मज़ाक-आयत शुल्क मामले पर उतारी मोदी की नकल !

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की नकल कर उनका मज़ाक बनाया!. अबकी बार ट्रंप ने उन्हें 'ब्यूटीफुल मैन' भी कहा, लेकिन साथ ही उनपर तंज भी कसा.

ट्रंप दरअसल भारत में बिकने वाली हार्ले-डेविडसन पर लगने वाले आयात शुल्क पर अमेरिकी गवर्नरों से बात कर रहे थे  वो हार्ले-डेविडसन पर लगने वाले आयात शुल्क से नाराज हैं. वह पहले इस मामले को उठा चुके हैं.

ट्रंप ने बताया कि इस मामले पर उनकी भारतीय पीएम मोदी से बात भी हुई थी उन्होंने इस बाइक के आयात पर लगने वाले शुल्क को 100 फीसदी से घटाकर 50 फीसदी कर दिया, लेकिन ट्रंप ने कहा कि इससे भी अमेरिका को कोई फायदा नहीं हो रहा. ट्रंप ने मोदी की नकल करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे फोन किया. वह शानदार आदमी हैं. उन्होंने मुझसे कहा कि हम इसे घटाकर 50 फीसदी कर रहे हैं. मैंने कहा- ठीक है, लेकिन इससे भी हमें कुछ नहीं मिल रहा.' इस दौरान ट्रंप ने अपने हाथों को भारतीय पीएम के अंदाज में नचाया और अपनी आवाज की टोन को भी धीमा किया. ट्रंप ने कहा, 'मोदी ने बड़ी खूबसूरती से मुझे यह बताया. वह खुद भी खूबसूरत आदमी हैं. उन्होंने कहा- मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमने आयात शुल्क को घटाकर 75 फीसदी कर दिया है और इसे 50 फीसदी भी करने वाले हैं. मैंने कहा कि इस खबर पर मैं क्या करूं, यह खुश होने वाली बात नहीं है.'

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार

नरेन्द्र मोदी नहीं हैं असली मोदी : कांग्रेस की सबसे बड़ी साज़िश का हुआ पर्दाफ़ाश - #सनसनीखेज_खुलासा

26 जनवरी का संदेश

Railway RRB Assistant Loco Pilot, Technician Online Form 2018