भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने किया आप के समर्थन में ट्वीट-कहा सत्य की जीत होगी, लड़ते रहिए

आम आदमी पार्टी के कठिन समय में उन्हें बॉलीवुड अभीनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का साथ मिला है।  बता दें कि आप पार्टी के 20 विधायकों को लाभ के पद मामले में चुनाव आयोग ने रविवार को अयोग्य घोषित कर दिया था। इस मामले पर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आम आदमी पार्टी के समर्थन में ट्वीट किया है। सिन्हा ने आप के समर्थन में दो ट्वीट किए हैं।
सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा कि आप आए, आप छाए, आप ही आप चर्चा का विषय, घर-घर में, हर खबर में, तो फिर किस बात की फिक्र आप को। आप चिंता मत करो, खुश रहो। 

वहीं उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि आशा है कि आपको जल्द ही न्याय मिलेगा। आप लोगों की टीम और खासकर ‘आप’ को बहुत बहुत बधाई।
गौरतलब है कि काफी समय से भाजपा सांसद अपने पार्टी के फैसलों पर ही सवाल उठा चुके हैं। इससे पहले उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के चार न्यायाधीशों के प्रेस वार्ता को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। वहीं कुछ दिन पहले उनके मुंबई आवास पर बीएमसी द्वारा कार्रवाई की गई थी। बिहार विधानसभा चुनाव के समय से ही शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा से नाराज चल रहे हैं।

केजरीवाल बने देश के ऐसे मुख्यमंत्री जिन्होंने सिर्फ 3 साल में किये घोषणापत्र के 50 में से 48 वादे पुरे

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?