एक और बाबा की करतूत -'खुद को कृष्ण बता 16000 लड़कियों से बनाना चाहता था संबंध'

रोहिणी के विजय विहार इलाके में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम से आश्रम चलाने वाला वीरेंद्र देव दीक्षित खुद को कृष्ण बताता था और उसी एवज में वो लड़कियों से सम्बन्ध बनाता था . वह हमेशा महिला शिष्यों के बीच ही रहना पसंद करता था.

उसने 16000 महिलाओं के साथ संबंध बनाने का लक्ष्य रखा था. वह उन्हें गोपियां बनाने के लिए अनुयायी लड़कियों को संबंध बनाने के लिए आकर्षित करता था.

हाईकोर्ट के निर्देश पर आश्रम की जांच करने पहुंची महिला आयोग और पुलिस की टीम को कुछ वीडियो मिले, जिससे बाबा की काली करतूतों का खुलासा हुआ है.

पुलिस ने आश्रम से कई लड़कियों को सुरक्षित निकालते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है. आश्रम पर महिलाओं को बंधक बना यौन शोषण के आरोप के बाद एक एनजीओ ने कोर्ट में गुहार लगाई थी.

इससे पहले छापा मारने पहुंची टीम को  तलाशी में बाबा के अश्लील वीडियो-किताबें, जोशवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामान मिले थे. वीडियो में सामने आया कि वीरेंद्र खुद को कृष्ण बताता था और गोपियां बनाने के लिए अनुयायी लड़कियों को संबंध बनाने के लिए आकर्षित करता था.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने बताया कि महिलाओं को नशे के दवा दी जाती थीं. चार मंजिला आश्रम के अंदर बोर्ड पर लिखा था, 'आपसे कोई पूछे कैसे हो तो बताना-ठीक हैं और खुश हैं. रात में लड़कियां यहां से आती-जाती हैं. यहां देह व्यापार चलता है. उम्र होने के बाद महिलाओं को बाहर निकाल दिया जाता है.

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?