#Metoo: यौन उत्पीड़न के खिलाफ तीन लड़कियों ने बनाया वीडियो, देखे वायरल वीडियो

महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर #MeToo कैंपेन ट्रेंड कर रहा है। इस कैंपेन के जरिए दुनियाभर की महिलाएं अपने साथ हुए सेक्सुअल हरासमेंट की घटनाओं को शेयर कर रही हैं। आजकल इस कैंपेन के जरिए बॉलीवुड और हॉलीवुड की तमाम हस्तियां ख़बरों में छाई हुई है

इसी कैंपेन के तहत एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस पावरफुल वीडियो में बॉम स्क्वॉड नाम के एक ग्रुप की डांसर्स एक साथ अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरासमेंट की घटनाओं का जिक्र कर रही हैं। इस वीडियो में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि अपने साथ मर्दों की गलत हरकत पर लड़कियों को किसी भी कीमत पर शांत नहीं रहना चाहिए। भले घटना छोटी हो या बड़ी लड़कियों को इस तरह की घटिया हरकतों के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए।

वीडियो में तीन लड़कियां दिख रही हैं। ये तीनों अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरासमेंट की घटनाओं का जिक्र कर रही हैं। तीनों लड़कियां बता रही हैं कि कैसे कभी उनके दोस्त तो कभी उनके रिश्तेदार और कभी तो रिक्शे वाले ने उनके साथ गलत करने की कोशिश की। वीडियो में एक लड़की ये भी बता रही है कि जब मैं महज 11 साल की थी तो रिक्शे वाले ने मुझे गलत तरीके से छूते हुए पूछा था कि क्या तुम्हें सेक्स करना आता है। इसी तरह से लड़कियां ये भी बती रही हैं कि कैसे उनके परिवार के मर्दों ने ही उनके साथ यौन शोषण किया।
from-http://www.jansatta.com/trending-news/n-light-of-metoo-campaign-dancers-make-a-video-about-surviving-seksual-abuse-for-years/483205/

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?