देखे मानुषी की खास तस्वीरें -118 देशों की सुंदरियों को पछाड़ मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर ,मानुषी के ताज पर भारत को नाज़

भारत की मानुषी छिल्लर ने चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में विश्व सुंदरी 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिया में अंतिम पांच प्रतिभागियों में शामिल होने के बाद भारतीय सुंदरी मानुषी छिल्लर ने एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि वो सब पर भारी पड़ गईं. प्रतियोगिता में कुल 118 देशों की सुंदरियों ने शिरकत की थी. मानुषी सभी पर भारी पड़ गईं. भारतीय सुंदरी को यह खिताब 17 साल के बाद मिला है.

शीर्ष पांच प्रतिभागियों में जगह बनाने के बाद मानुषी से सवाल किया गया कि उनके मुताबिक कौन सा पेशा (प्रोफेशन) सर्वाधिक वेतन का हकदार है? इस पर मानुषी ने जवाब दिया कि मुझे लगता है कि मां सबसे ज्यादा सम्मान की हकदार है और जब आप वेतन की बात करते हैं तो यह सिर्फ नकद की बात नहीं होती है बल्कि मेरा मानना है कि यह प्रेम और सम्मान है जो आप किसी को देते हैं. मेरी मां मेरी जिंदगी में सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं. सभी मांएं अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ त्याग करती हैं,

इसलिए मुझे लगता है कि मां का काम सबसे अधिक वेतन या सम्मान का हकदार है.
खिताब के आखिरी दौर के मुकाबले से पहले मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि आज 67वें मिस वर्ल्ड का फिनाले है. मैं यह बयां नहीं कर सकती कि इस सफर का हिस्सा बनकर मैं कितनी खुश हूं. मैं बहुत सारे अच्छे लोगों से मिली और शानदार यादें हैं.

बता दें कि मानुषी ने सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है. मेडिकल की पढ़ाई करते-करते मानुषी का सेलेक्शन मिस इंडिया के लिए हुआ. अपने खान-पान से लेकर अपने लुक्स बॉडी लैंग्वेज और अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई और क्लासेस के बीच में मैनेज करना मानुषी के लिए आसान नहीं था. मानुषी की लाइफ काफी डिस्पिलिंड रही.




                                               

pic taken from internet

source-aajtak

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?