एक बार फिर कंही लोकतंत्र को हराकर ईवीएम जीत ना जाये !!पढ़े पूरा !

पिछले कुछ दिनों से ईवीएम हैकिंग और टेंपरिंग का मुद्दा बहुत गर्म है हर कोई जानना चाहता है कि यूपी में बीजेपी ने इतना उलट फेर कैसे कर दिया ,कैसे बीजेपी ने यूपी में इतनी बड़ी जीत हांसिल कर ली
पिछले पांच राज्यों में हुए चुनाव में ईवीएम हैकिंग और टेंपरिंग का मुद्दा जोर शोर से उठा था ,जिसमे विपक्षी पार्टियों ने  ईवीएम हैकिंग और टेंपरिंग का आरोप लगाया था।


आज भी कुछ लोग ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते है जिसके सबुत कई जगह देखने को मिले हैं हालाँकि अभी तक ईवीएम हैकिंग की पुख्ता तोर पर कोई जाँच नहीं  है जिससे पता चले कि क्या  ईवीएम हैक हो सकती है या नहीं !
भारतीय चुनाव आयोग ने  ईवीएम की हैकिंग को पूरी तरह से नकार दिया , चुनाव आयोग के इस रवैये के कारण कुछ लोग चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े कर रहे है कि आज भारतीय चुनाव आयोग बीजेपी सरकार के दबाव में काम कर रहा है !
आपको बता दे कि किन किन जगहों से  ईवीएम छेड़छाड़ के मामले दर्ज किये गया हैं !

महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में हुए परिषदीय चुनाव -भारत के निर्वाचन आयोग के दावों के विपरीत महाराष्ट्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ की बात सामने आई थी . आरटीआई के तहत मिली जानकारी से यह खुलासा हुआ कि महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में हाल ही में हुए परिषदीय चुनाव के दौरान लोणार के सुल्तानपुर गांव में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ की बात सामने आई.

गलगली ने कहा, "मतदाता जब भी एक प्रत्याशी को आवंटित चुनाव चिह्न नारियल का बटन दबाते तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव चिह्न कमल के सामने वाला एलईडी बल्ब जल उठता. निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी, जिसका खुलासा आरटीआई से मिली जानकारी में हुआ."

इलाके की एक निर्दलीय प्रत्याशी आशा अरुण जोरे ने 16 फरवरी को हुए मतदान के दौरान आई इस गड़बड़ी की शिकायत की थी
मध्य प्रदेश में भिंड ज़िले में ईवीएम मशीन के डेमो के दौरान लगे आरोप :-मध्य प्रदेश में भिंड ज़िले के अटेर में ईवीएम मशीन के डेमो के दौरान किसी भी बटन को दबाने पर वोट भाजपा को मिलने की बात सामने आयी थी
मध्य प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलिना सिंह ने दो विधानसभाओं के लिए 9 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में इस्तेमाल होने वाली मशीनों का डेमॉन्सट्रेशन रखा था.
डेमॉन्सट्रेशन के दौरान अलग-अलग बटन दबाने पर भाजपा के चुनाव निशान कमल की ही पर्ची निकली थी.
इस ख़बर के सामने आने के बाद सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया.

यूपी के नगर निगम  चुनावों में ईवीएम छेड़छाड़ का मामला -यूपी में नगर निगम निकाय के चुनावो में  पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगहों से ईवीएम छेड़छाड़ के मामले सामने आये हैं
कानपुर में निकाय चुनाव में वोटिंग के दौरान मशीन में कोई भी बटनदबाओ लेकिन वोट भाजपा कमल के फूल में जा रहा है यह आरोप लगा कर कानपुर में  वार्ड – 104 बम्बईया हाता बूथ शंख्या 1636 के प्रत्याशियों ने खूब हंगामा काटा जिसके कारण मतदान 1 घण्टे रुका रहा
मौके पर आला अधिकारी के सामने जब चेक किया तो बात सही पाई गयी के कोई भी बटन दबाने पर कमल के फूल पर वोट जा रहा है! पीठासीन अधिकारी ने भी कैमरे पर कबूला के हा मेरे सामने हुआ है ये मैंने अधिकारियो को सुचना दे दी है!

वंही ऐसा ही कुछ मामला मेरठ में भी देखने को मिला। उत्‍तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान भले ही खत्म हो गया,पर पहले ही चरण में चुनाव आयोग की तैयारियों और वोटिंग मशीनों की पोल पूरी तरह खुल गयी !
बुधवार को मतदान के दौरान कहीं-कहीं हल्की नोकझोंक और मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की खबरें लगातार अलग-अलग जगह से आती रहीं । बता दें कि अकेले मेरठ में ही आज निकाय चुनाव के दौरान 52 जगह EVM में गड़बड़ी पाई गई है। हालाँकि 52 जगह EVM बदल दी गयीं थी । जिले में वोटर लिस्ट से नाम बदलने को लेकर वोटर जमकर हंगामा कर रहे हैं। वोटर लिस्ट से लोगों का नाम ना डाल पाने पर लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के लिए चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है

इस तरह इन सब आरोपों के बाद अब जनता का ईवीएम से विश्वाश उठने लगा है जो कि भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है अगर ईवीएम में लोगों का विश्वास जमाना है तो चुनाव आयोग और भारतीय सरकार को पहल करनी होगी और इस मुद्दे की निष्पक्ष जाँच करा कर लोगो का विस्वाश जितना पड़ेगा ,
नहीं तो इस देश का लोकतंत्र हार जायेगा और सिर्फ ईवीएम जीता करेगी। 

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?