केजरीवाल सरकार का दिल्ली के बुजुर्गों को तोहफा कराएगी मुफ्त तीर्थयात्रा

जल्दी ही दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करने का तोहफा देने जा रही है केजरीवाल सरकार दिल्ली में रहने वाले  बुजुर्गों को सरकारी खर्चे पर उत्तर भारत में तीर्थ यात्रा करवाने की तैयारी कर रही है.

रविवार देर शाम को दिल्ली के पर्यटन विभाग और तीर्थयात्रा कमेटी से जुड़े लोगों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर बैठक की. मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा है, जिसमें दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में रहने वाले बुजुर्गों को सरकार मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवाएगी.

सूत्रों के मुताबिक सरकार ने तीर्थ यात्रा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, वृंदावन, मथुरा और केदारनाथ-बद्रीनाथ जैसे धार्मिक स्थलों का चयन किया है.

दिल्ली में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को बसों के जरिए इन तीर्थ स्थलों पर धार्मिक यात्रा के लिए भेजा जाएगा.यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के आने जाने से लेकर रहने का पूरा खर्च सरकार का पर्यटन विभाग वहन करेगा.

मुख्यमंत्री के घर कल हुई बैठक में शामिल सूत्रों के मुताबिक मकर संक्रांति के बाद सरकार बुजुर्गों के लिए यह मुफ्त यात्रा की शुरूआत कर सकती है.

इस प्रस्ताव के तहत हर विधानसभा से 1000 बुजुर्गों का चयन कर उन्हें उत्तर भारत के अलग-अलग तीर्थ स्थलों पर भेजा जाएगा.



Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?