पढिये बी. के. बंसल का आत्महत्या का खत किस क्रूरता की और इशारा करता है

आईएएस अधिकारी बीके बंसल कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्‍ट्री में डॉयरेक्टर जनरल रह चुके थे जिन्होंने ने सीबीआई की क्रूरता के चलते आत्महत्या कर ली थी बीके बंसल पर 9 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप था जो की मुंबई की एक फार्मा कंपनी से ली गयी थी

बंसल का सुसाइड नोट रोंगटे खड़े करने वाला जिसमे उन्होंने सीबीआई पर कई गंभीर आरोप लगाये है | बंसल के मुताबिक डीआईजी और दो महिला अफसरों ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ बदसलूकी की और उन्हें मरने के लिए उकसाया | इसके अलावा एक हवलदार का भी नोट में जिक्र किया गया है, जिसने कथित तौर पर बंसल की पत्नी से बदसलूकी की थी

यह पढ़े बी के बंसल का सुसाइड नोट


मैं यह सुसाइड सीबीआई के टार्चर की वजह से कर रहा हूं. 18.07.2016 की रात को व 19.07.2016 की सुबह सीबीआई की लेडी अॉफिसर रेखा सांगवान, अमृता कौर ने बहुत ही बुरे तरह टार्चर किया, जैसा कि मेरी पत्नी ने सुसाइड के पहले पड़ोसियों को बताया. मेरी वाइफ को बहुत थप्पड़ मारे गए, नाखून भी चुभाए और बहुत ही गन्दी गालियां भी दी गईं |

फोन पर भी डीआईजी संजीव गौतम ने भी बहुत ज्यादा टॉर्चर करने को बोला | मेरे सामने उन्होंने लेडी आफिसर्स को कहा था कि मां-बेटी को इतना टार्चर करना कि मरने लायक हो जाएं | मैंने डीआईजी से बहुत रिक्वेस्ट की, लेकिन उसने कहा कि तेरी वाइफ और बेटी को अगर जिन्दा लाश नहीं बना दिया, तो मैं सीबीआई का डीआईजी संजीव गौतम नहीं | तुम्हारी आने वाली पुश्तें भी संजीव गौतम के नाम से कांपेंगी |

इसके बाद बंसल ने सुसाइड नोट में आरोप लगाए कि उनकी सुसाइड के लिए दोनों लेडी आफिसर्स के अलावा संजीव गौतम भी बराबर के जिम्मेदार हैं | इसके बाद बंसल ने आरोप लगाया कि एक हवलदार और ने भी उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की | इसके आगे बंसल लिखते हैं:

अगर मेरी गलती थी भी, तो भी मेरी वाइफ और बेटी को टॉर्चर करके सुसाइड क्यों करवाया गया | यह सिंपली दो बॉडीज का मर्डर था, इसे सुसाइड नहीं कहा जा सकता| डीआईजी, लेडी अॉफिसर्स और हवलदार का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाया जाए, सब सच सामने आ जाएगा | 18.07.2016 को लेडी आफिसर्स ने मेरी वाइफ को कहा था कि तेरे बेटे और पति के टुकड़े कर कुत्तों को खिलाएंगे. उनको इतना टॉर्चर किया गया कि वो सुसाइड करने को मजबूर हो गईं| सीबीआई के डायरेक्टर को इसकी जांच करवानी चाहिए |

आईओ प्रमोद त्यागी बहुत ही जिम्मेदार इंसान हैं| उन्होंने हर बार हौसला दिया कि अब कुछ गलत नहीं होगा. जो हो गया, उसे भूल जाओ| भगवान उसे और उसके परिवार को लंबी आयु दे| मैं वाइफ और बेटी का सीबीआई द्वारा मर्डर करने से बहुत दुखी हूं और जीने की इच्छा समाप्त करके जा रहा हूं|

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?