अन्ना हज़ारे ने विडिओ जारी कर उड़ाई मोदी सरकार की धज्जियाँ, कहा मोदी ने जनता से की वादा खिलाफी !

अन्ना हज़ारे ने एक विडिओ जारी कर मोदी सरकार की आलोचने की है उन्होंने कहा कि 2014 में किये गए वादे सिर्फ वादे ही रह गए उन्होंने भ्रस्टाचार और किसानो को लेकर अपना वादा नहीं निभाया।

उन्होंने कहा मैं और देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के काम से संतुष्ट नहीं हैं और इसलिए उन्होंने भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी.
अन्ना हजारे ने लोकपाल न लाने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू न करने के लिए आंदोलन कर सकते हैं।
आपको बता दे कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र में, हजारे ने इसके लिए आंदोलन पर जाने की धमकी दी थी।

अन्ना ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा, ''सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक लोकपाल और लोकायुक्त बिल को लागू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। इसकी बजाय भ्रष्टाचार विरोधी कानून को कमजोर करने के लिए जल्दबाजी में संशोधन कर पारित कर दिया।

अन्ना हज़ारे ने कहा कि मुझे आशा थी कि मोदी जी कोई काम करेंगे ,देश की भलाई करेंगे 3 साल हो गए ,उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट में भारत भ्रष्टाचार में पहले पायदान पर आ गया है ,उन्होंने कहा कि कितने आश्वासन दिए थे सरकार ने कि हम सत्ता में आएंगे और 30 दिन में काला धन लाएंगे और सभी के खतों में 15-15 लाख रुपए देंगे।

उन्होंने कहा 3 साल हो गए 15 लाख क्या 15 रुपए  भी नहीं आये
उन्होंने आगे कहा की वो आज भी भ्रष्टाचार से लड़ने की बात करते हैं लेकिन उनकी मंशा नहीं है भ्रष्टाचार से लड़ने की .

मोदी सरकार ने लोकपाल बिल को कमजोर कर दिया।
उन्होंने कहा मैं आज भी देश और समाज के लिए जान देने के लिए तैयार हूँ ,हमें शहीदों की कुर्बानियों को याद रखना चाहिए ,और  समाज के लिए हमेशा लड़ते रहना चाहिए। 
loading...

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार

नरेन्द्र मोदी नहीं हैं असली मोदी : कांग्रेस की सबसे बड़ी साज़िश का हुआ पर्दाफ़ाश - #सनसनीखेज_खुलासा

26 जनवरी का संदेश

Railway RRB Assistant Loco Pilot, Technician Online Form 2018