भगवान भरोसे प्रभु की रेल -सुविधा और सुरक्षा के नाम पर लिया गया अतिरिक्त किराया लेकिन मिले सिर्फ रेल हादसे !

प्रभु_के_भरोसे_रेल-
सभी यात्रियों से अनुरोध है अपनी जान की रक्षा स्वयं करे!
आपका यात्रा मंगलमय हो।

पिछले 2 साल मे हुए रेल हादसों पर नजर डालेंगे तो पाएंगे रेल यात्रा मे प्रभु ही बचाये। Derailment इतना बढ़ा की सरकार ने स्वीकार तो किया पर क्यों बढा तो कारण राम ही जाने।
20 नवंबर 2016: कानपुर के पास पुखरायां में शायद सर्वकालिक बडे रेल हादसों मे से एक हुआ जिसमें कम से कम 150 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई।

उतकल एक्सप्रेस के भयानक हादसे मे मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है करीब 400 लोग घायल हैं।
सबसे सुरक्षित माने जाने वाली यात्रा रेल मे 2 साल मे सैंकड़ो का मारा जाना हजारों घायल हर महीने हादसे और मार्च, अफ़्रेल 17 मे तो 8 derailment हुए!!
#किस_कीमत_पर ??
रेल किराया पिछले 3 साल मे 25% तक बढ़ चुका है, टिकिट रद्द करवाने के नाम पर तो निजी दूकान से ज्यादा लूट धोखाधड़ी जैसा, न्यूनतम 40/- से 100% किराया हजम!!
रेल कर्मी छटनी, वर्क लोढ़, भत्तों मे कटौती के भारी दबाव मे हैं।
तेजी से रेल के होते निजीकरण मे इतनी लूट असुरक्षा??

सुविधा के नाम पर सन्नाटा!!
हाँ अगर आपके बच्चे का दूध खत्म हो गया तो एक ट्वीट कीजिये चलती ट्रेन मे दूध हाजिर!!
अजी प्रभु की रेल क्या सुषमा जी का पूरा विदेश मंत्रालय ट्वीट पर चल रहा।

मुजफ्फर नगर हादसे के शिकार लोगों को अभी श्रद्धांजलि दी ही कि आज फिर औरैया में  ट्रैन हादसा हो गया। अचम्भे की बात यह कि सरकार का  कोई भी आदमी इन्हे सीरियसली नहीं ले रहा है ! क्योकि 5 दिनों के भीतर ये दूसरा मामला है।
अभी पिछले  और बहुत  पिछले घटनाक्रमो की रिपोर्ट तक नहीं आयी ! एक ओर घटनाकर्म जाँच के आदेश के लिए तैयार है

अब तो रेल घटनाएं आम बात सी हो गयी है
बुलेट ट्रैन चलाने के सपनो  के बीच रोजाना होते रेल हादसों से दिल सहम सा जाता है जब हम अभी साधारण रेल को सुरक्षित चलाने में असक्षम है तो सोचो बुलेट ट्रैन कैसे सफल कर पाएंगे। क्युकी इस तरह की लापरवाहियों से बुलेट ट्रैन का हादसा भारत  बहा-भय होगा। 

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार

नरेन्द्र मोदी नहीं हैं असली मोदी : कांग्रेस की सबसे बड़ी साज़िश का हुआ पर्दाफ़ाश - #सनसनीखेज_खुलासा

26 जनवरी का संदेश

Railway RRB Assistant Loco Pilot, Technician Online Form 2018