योग दिवस पर किसानों ने मनाया 'शोक दिवस', शवासन कर मोदी सरकार के खिलाफ जताया गुस्सा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यूपी में किसानों ने शवासन कर विरोध किया. किसानों ने बाराबंकी में फैजाबाद हाई-वे पर शवासन कर अपना नाराजगी जताई. सैकड़ों की तादाद में मौजूद किसानों ने हाई-वे पूरी तरह से जाम कर दिया. जिसके चलते मीलों लंबा जाम लग गया. सिर्फ छात्रों और एंबुलेंस को हाई-वे से गुजरने की इजाजत दी गई. 


अलीगढ़-नोएडा हाई-वे भी ब्लॉक
बाराबंकी के अलावा अलीगढ़-नोएडा राजकीय राजमार्ग पर किसानों ने विरोध जताया. तप्पल के पास भारतीय किसान यूनियन समेत बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंचे और उन्होंने शवासन कर मोदी सरकार का विरोध किया. किसानों ने पूरा हाई-वे ब्लॉक कर दिया. 

दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर ही ऐसा किया गया. यूनियन ने पहले ही इसकी चेतावनी दी थी. यूनियन का आरोप है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से किसान मरणावस्था में पहुंच गया है. किसान यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बाकायदा निंदा प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया गया था.

भारतीय किसान यूनियन ने देशभर के किसानों से शवासन कर योग दिवस को शोक दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था. हरियाणा के किसानों ने 15 जिलों में हाई-वे पर योग करने की चेतावनी दी थी. 


भोपाल में कांग्रेस का शवासन 
किसानों के अलावा कांग्रेस ने भी योग दिवस पर बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की. किसानों के आह्वान के बीच कांग्रेस नेताओं ने भी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शवासन कर विरोध जताया. बता दें कि मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन पर हैं. हाल ही में मंदसौर में पुलिस फायरिंस से 6 किसानों की मौत हो गई थी. इसके बाद कई किसानों ने आत्महत्या भी की थी. इसके अलावा महाराष्ट्र के किसानों ने भी बीजेपी सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया था. कर्जमाफी की मांग मंजूर करने के बाद किसानों ने आंदोलन खत्म कर दिया था.



Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

Jio: हैपी न्यू ईयर के बाद अब प्राइम ऑफर, ये हैं अंबानी के बड़े ऐलान, हर दिन 10 रुपये में होगा अनलिमिटेड, हर सेकंड जुड़ रहे हैं 7 यूजर

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार