सिक्योर लाइफ नेटवर्क मार्केटिंग का फर्जीवाडा - कंपनी के 4 एजेंट को जेल

ऑनलाइन मार्केटिंग कर प्रोडक्ट बेचने के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे 4 एजेंटों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है। ये सभी एजेंट लोगों से 8 हजार रुपए वूसलकर सिक्योर लाइफ कंपनी का सदस्य बनाकर 1000 से 1500 रुपए का पेंट-शर्ट थमा रहे थे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिक्योर लाइफ मार्केटिंग कंपनी के ऐजेन्ट योगेन्द्र साहू (37 वर्ष) धमतरी, हेमंत साहू (23 वर्ष) गोकुलपुर, सुनील साहू (42 वर्ष) ग्राम देमार और खिलेन्द्र देवांगन (27 वर्ष) ग्राम अछोटा को गिरफ्तार कर एसडीएम जीआर राठौर के न्यायालय में पेश किया गया।
जहां प्रतिबंधात्मक धारा 151, 107 के तहत कार्रवाई कर चारों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि ये सभी एजेंट सिक्योर लाइफ कंपनी का ऑनलाइन मार्केटिंग कर प्रोडक्ट बेच रहे थे। सदस्य बनाने के नाम पर लोगों से 8 हजार रुपए लेकर 1000 से 1500 रुपए का कपड़ा थमा रहे थे। एजेंट हर रविवार को बैठक भी करते थे। पुलिस को इसकी जानकारी होने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
Source:naidunia
ऐसे ही दिल्ली एनसीआर में भी ये कम्पनिया दस्तक दे चुकी है और लोगो को चूना लगा रही है  
ये कम्पनी अपना नाम बदल बदल कर गोरखधंधा कर रही है। 

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

Jio: हैपी न्यू ईयर के बाद अब प्राइम ऑफर, ये हैं अंबानी के बड़े ऐलान, हर दिन 10 रुपये में होगा अनलिमिटेड, हर सेकंड जुड़ रहे हैं 7 यूजर

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार