योगी को नहीं पसंद बदबू -योगी से मिलने से पहले शैंपू-साबुन से नहाकर आये और सेंट लगा कर ही आएं - अफसरों ने बांटे शैंपू और साबुन

यूपी का हाल कुछ अजब -गजब है, जिनके घर में खाने के लिए रोटी नहीं है ,पहनने को कपडा नहीं और सर ढकने को छत नहीं ... उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए साबुन-शैंपू से नहाकर आने की सलाह दी जा रही है. दरअसल, यूपी के मुख्यमंत्री कुशीनगर के मैनपुर कोट दीनापट्टी गांव के मुसहर टोले में आने वाले थे. जंहा उन्हें दलित परिवारों से भी  मिलना था




इससे लगता है कि सत्ता का नशा बीजेपी पर खूब छड़ कर बोल रहा है ?
सीएम योगी ने मुसहरों के पांच बच्चों के टीकाकरण से कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान उन्हें मुसहर टोले भी जाना था, लेकिन वो गए नहीं और मुसहरों के हाथ में शैंपू-साबुन धरे के धरे रह गए.

गौर करने की बात ये है कि मुसहर टोला के लोगों के बदन पर कपड़ा तक नहीं है. रहने के लिए घास फूस की झोंपड़ी. अगर इसके भीतर झांककर देखिएगा, तो बर्तन और हांडी के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार

नरेन्द्र मोदी नहीं हैं असली मोदी : कांग्रेस की सबसे बड़ी साज़िश का हुआ पर्दाफ़ाश - #सनसनीखेज_खुलासा

26 जनवरी का संदेश

Railway RRB Assistant Loco Pilot, Technician Online Form 2018