रेवाड़ी के बाद अब पलवल और गुड़गांव की लड़कियाँ भी स्कूल अपग्रेड को लेकर अनशन पर बैठी

रेवाड़ी में छात्राओं के अनशन और स्कूल अपग्रेड किए जाने के बाद हरियाणा में कई जगहों पर छात्राएं यही रास्ता अपना रही हैं। पलवल और गुरुग्राम में भी लड़कियों ने अनशन शुरू कर दिया है

पलवल  में अनशन पर बैठी छात्राएँ 


पलवल में जहां सरकारी हाईस्कूल को अपग्रेड कर सीनियर सेकंडरी किए जाने की मांग को लेकर सेलोटी गांव की बेटियां अनशन पर बैठ गईं, हालत बिगड़ने पर इनमें से चार को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गांव की पंचायत और डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर के बीच हुए करार के बाद लड़कियों ने तीन दिन का वक्त दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर बुधवार तक स्कूल को अपग्रेड करने का फैसला नहीं हुआ तो वे फिर से अनशन करेंगी। दोबारा अनशन शुरू होने के बाद तभी समाप्त होगा जब स्कूल को 12वीं तक करने का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
उन्होंने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के नारे को ढकोसला बताया और प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया।

गुरुग्राम में अनशन पर बैठी छात्राएँ 
वहीं गुरुग्राम के कादरपुर में सेकंडरी स्कूल की स्टूडेंट्स ने भी अपनी मांग को लेकर स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। लगभग 250 छात्राओं ने मिलकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए, जिससे स्कूल के पास जाम लग गया। छात्राओं का कहना है कि उन्हें 10वीं के बाद पढ़ने के लिए गांव से करीब 7 किलोमीटर दूर बादशाहपुर गांव में जाना पड़ता है। इससे उन्हें कई दिक्कतें होती हैं। छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा अधिकारियों के साथ-साथ एसडीएम, तहसीलदार और विधायक मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को आश्वासन दिया कि जुलाई तक उनके स्कूल को अपग्रेड कर दिया जाएगा। विधायक और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ढाई बजे छात्राओं का प्रदर्शन खत्म हुआ।

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार

नरेन्द्र मोदी नहीं हैं असली मोदी : कांग्रेस की सबसे बड़ी साज़िश का हुआ पर्दाफ़ाश - #सनसनीखेज_खुलासा

26 जनवरी का संदेश

Railway RRB Assistant Loco Pilot, Technician Online Form 2018