मोदी सरकार की 3 साल के विरोध में आप पार्टी ने परोसी 'जुमला दही' और 'महंगाई में डूबी दाल' , रोजगार का फटा पनीर और बिना चाशनी का डिजिटल रसगुल्ला की दावत

भोपाल में आम आदमी पार्टी ने रविवार को मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर मनाए जा रहे मोदी फेस्ट के विरोध में मोदी फीस्ट (दावत) का आयोजन किया. मोदी फीस्ट में आप पार्टी ने ठीक उसी तरह टेबल सजाई हुई थीं, जैसे किसी दावत लगाई जाती हैं.

दावत का मेनू कुछ इस प्रकार था
दावत में जुमला दही बड़ा,
रोजगार का फटा पनीर
बिना चाशनी का डिजिटल रसगुल्ला
भ्रष्टाचार की मिलावटी नान
झूठ और फरेब का स्टार्टअप सलाद
कर्ज का कड़वा पान
महिला अत्याचार का सड़ा बैंगन भर्ता
महंगाई में डूबी दाल,
बेटी बढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ की दिखावटी जलेबी नाम से व्यंजन रखे गए थे.

विरोध प्रदर्शन कर रहे AAP नेताओं का कहना है कि मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर पूरे देश मे मोदी फेस्ट मनाया जा रहा है, जिस पर बीजेपी शासित प्रदेशों ने लगभग 2000 करोड़ रुपये विज्ञापन में खर्च किए हैं और जनता के बीच जमकर झूठ परोसा जा रहा है. इसी झूठ को बेनकाब कर जनता के बीच सच पहुंचाने के लिए आप ने यह अनोखा प्रदर्शन किया है.

मोदी फीस्ट प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे AAP के प्रदेश संगठन सचिव अमित भटनागर ने कहा कि इस अनूठे प्रदर्शन के जरिए मोदी सरकार के झूठे विकास का पर्दाफाश किया गया है. रोजगार, महिला सुरक्षा, स्टार्टअप इंडिया, महंगाई से मुक्ति आदि सिर्फ मोदी सरकार के जुमले हैं. प्रचार की राजनीति की जगह अगर कार्य की राजनीति की गई होती तो आज देश आर्थिक मंदी की तरफ नहीं बढ़ रहा होता.

आम आदमी पार्टी के नेता ने शिवराज सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुपोषण से 30 हजार बच्चों की मौत और रोजाना पांच किसान आत्महत्या के बीच इस तरह का उत्सव मनाना राज्य सरकार के लिए शर्मनाक है

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?