EVM से छेड़खानी का मामला, HC के आदेश पर पुलिस ने EVM की सीज, BJP में मची खलबली

लखनऊ, कांग्रेस, अरविंद केजरीवाल और अन्य विपक्षी पार्टियां भाजपा पर लगातार EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगा रही हैं। इन सबके बीच उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट के इस फैसले से बीजेपी को झटका लग सकता है।
देहरादून की विकासनगर विधानसभा में EVM मशीन से छेड़खानी के मामले में कोर्ट ने ईवीएम मशीन को सीज करने के आदेश दिए हैं। बीजेपी के मुन्ना चौहान को बड़ा झटका लग सकता है। यहाँ से बीजेपी के टिकट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने जीत हासिल की थी।
कांग्रेस की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नवप्रभात ने मशीन के साथ टैम्परिंग, मैनप्लेटिंग करने का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय से जांच करने की मांग की थी। इसी मामले में न्यायमूर्ति एसके गुप्ता की एकलपीठ ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए विकासनगर के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने मशीन को सील कर प्रीजर्व करने के आदेश दिए हैं।
याचिकाकर्ता ने न्यायालय को विकासनगर विधानसभा में फर्जी वोटरों के बारे में बताते हुए कहा है कि विधायक मुन्ना सिंह चौहान का भी दो क्षेत्रों में वोट है।

अखिलेश सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड हाईकोर्ट का फैसला बेहद सराहनीय है। EVM मामले की जांच से इसकी निष्पक्षता पर उठे सवालों का अंत होगा जो इस देश के लोकतंत्र की निष्पक्षता और इसकी सफलता के लिए आवश्यक है। कांग्रेस नेता का यह बयान उत्तराखंड हाईकोर्ट के उस फैसले के बाद आया है जिसमें विकास नगर में हुए चुनाव में इस्तेमाल हुई EVM मशीनों को जब्त करने का आदेश दिया गया है।

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार

नरेन्द्र मोदी नहीं हैं असली मोदी : कांग्रेस की सबसे बड़ी साज़िश का हुआ पर्दाफ़ाश - #सनसनीखेज_खुलासा

26 जनवरी का संदेश

Railway RRB Assistant Loco Pilot, Technician Online Form 2018