BS-3 पर बैन, 51 हजार की होंडा 'नवी' सिर्फ 30 हजार में, ऑफर सिर्फ शाम तक

31 मार्च खत्म होने के साथ ही कई ऑफर बंद हो रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के BS-III व्हीकल के मद्देनजर दिये गये फैसले के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में ऑफर की बाढ़ लग गई है. होंडा की मोटरसाइकल 'होंडा नवी' पर जबरदस्त सेल चल रही है, 51 हजार रुपये की यह मोटरसाइकिल मात्र 31 हजार रुपये में बिक रही है. यह ऑफर मात्र आज के लिए ही लागू है, सिर्फ चंद घंटों के लिए.
सीधा 20,000 का डिस्काउंट
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने वाहन कंपनियों की वो याचिका खारिज कर दी जिसमें BS-III वाले वाहनों की खरीद-फरोख्त की मियाद और बढ़ाने की अपील थी. जिसके बाद अब कंपनियां सेल लगा रही हैं, होंडा अपनी बाइक नवी पर सीधा 20,000 रुपये की छूट दे रहा है.
कई ऑफर आज होंगे समाप्त
आज 31 मार्च है, वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन. कल यानी 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होगा. इन दिनों कई ऐसे ऑफर्स चल रहे हैं, जो कि आज खत्म होंगे. आम आदमी के लिए अब बस कुछ चंद घंटे ही बचे हैं, इन ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए. पढ़ें कौन-से हैं वो ऑफर्स -
खत्म होगी जियो की मौज
1
अप्रैल से रिलायंस जियो यूज करने के लिए पैसे देने होंगे. हैपी न्यू ईयर ऑफर आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएगा. 1 अप्रैल से Jio Prime की शुरुआत हो जाएगी.
कालेधन से बचने का आखिरी मौका
कालेधन के खिलाफ केन्द्र सरकार की मुहिम में 31 मार्च अहम है. आपके पास यदि अघोषित पैसा जमा है या कालाधन दबा पड़ा है तो शाम तक उसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दें. खुद से सूचना देने पर आपके ऊपर एक बड़ी पेनाल्टी लगाई जाएगी और उस कालेधन का कुछ अंश आपको मिल भी जाएगा.


Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?