काले को गोरा करने की स्कीम...100 लूटो 45 दो और काले को गोरा बनाओ

दोस्तों काले को गोरा करने की क्रीम और साबुन तो अपने सुना ही होगा लेकिन काले को गोरा करने की एक नयी स्किम भी आई है।जो हमारी भारत सरकार ने चलाई है जिससे भारत को करीब 65000 करोड़ रूपए अवैध धन मिला है
क्या है ये स्कीम जरा गौर कीजियेगा।
अगर कोई चोर 100 रुपए की चोरी करता है और वो 45 रूपए भारत सरकार को दे दे तो वो न तो चोर कहलायेगा ना उसका नाम बताया जायेगा की उसने चोरी की है और बाकि के बचे 55 रुपए उसकी मेहनत की कमाई होगी जैसे की आपको भी पता होगा चोरी करने में  मेहनत तो लगती ही है
इस स्कीम को लेकर बीजेपी के नेता और कुछ भक्त सरकार की तारीफ करते नही थक रहे है बोल रहे हैं कि इतनी बड़ी कार्यवाही किसी प्रधानमंत्री ने नही की अभी तक।इतना पैसा किसी ने नही वसूला
क्या आप भी भक्तों की तरह सोचते हो कुछ लोग कहते है कुछ ना से कुछ तो आया ये भी अच्छा है लेकिन मैं कहता हूं कि अगर भारत सरकार उन चोरो को पकड़ने में असमर्थ है जिन्होंने चोरी की तो सरकार चलाने का कोई फायदा नही क्योकि जब हम चोर से चोरी का 100 परसेंट वसूल कर सकते हैं तो 45 परसेंट से क्यों खुश हो। क्यों उसे जेल में जाने से बचाया जाए।क्यों उसे चोर नही कहा जाये
क्या हमारी सरकार और इनकम टैक्स से संबंधिंत विभाग इतने सक्षम नही की ऐसे लोगो को पकड़ सके और उनसे पूरा धन वसूल कर सके।हम क्यों ऐसे लोगो को काले का सफ़ेद करने का मौका देते है
ये तो देश के साथ मजाक हुआ की आप 100 रूपए लूट लो और 45 रूपए देके एक ईमानदार आदमी की तरह जियो। ये 45 रूपए का फायदा नही 55 रूपए का नुकसान है
जब सरकार में किसी ने घोटाले ही नही किये तो ये सरकार घोटालेबाजो को बचा क्यों रही है दोस्तों कुछ तो काला है
क्या कोई आपके घर में चोरी करले और आपको चोरी का 45 परसेंट वापस दे दिया जाये और उस चोर का नाम भी ना बताया जाये तो आप खुश होंगे क्या।
ऐसे ही मेरा देश मेरा एक घर है और उससे कुछ चोर लाखो करोड़ रूपए चुराये जा रहे है और हमारी सरकार 45 परसेंट लेके उन्हें छोड़ रही है ये तो सरासर बेईमानी हुई जी।
और हाँ एक बात और जिस देश में एक नॉएडा के इंजीनियर और मध्य प्रदेश के बाबू के पास से हज़ारों करोड़ की संपत्ति मिलती है तो पूरे देश से सिर्फ 65000 करोड़ ये तो बेईमानी सी लगती है क्या भारत में ऐसे 65 लोग भी नही है।
जबकि हमारी भारत सरकार ने 65000 करोड़ रूपए लगभग 65000 लोगो से वसूले हैं मतबल 1 व्यकक्ति से 1 करोड़ औसतन।
जबकि इतने लाखो करोड़ो के घोटाले हुए हैं आपको भी पता होगा कोला घोटाला ,कॉमनवेल्थ घोटाला आदर्श घोटाला,व्यापम घोटाला
ये तो उन लोगों के लिए बम्पर ऑफर ज्यादा लगता हैै जो लोग लाखो करोड़ो रुपए पब्लिक का लूटते हैं और उस लूट का कुछ परसेंट सरकार को देकेे वो एक इज्जतदार लोग बन सकतेे हैं

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?