उरी हमला -आखिर कब तक हम सिर्फ ब्यान ही देते रहेंगे ।कब तक भारत के माँ के लाल शहीद होते रहेंगे

ये भारत का दुर्भाग्य है की हर बार हमले के बाद हमारे नेता ये रटा रटाया बयान देते है आखिर कब तक हम सिर्फ ब्यान ही देते रहेंगे ।कब तक भारत के माँ के लाल शहीद होते रहेंगे ।हमारे नेताओ को तो शर्म नही आती ।
हर बार भारत के प्रधान मंत्री और गृह एवं रक्षा मंत्री सिर्फ बयान देते है जो सबको पता है वो क्या होता है ...

सबसे पहले कहेंगे की हम इस आतंकवादी घटना की निंदा करते है
फिर कहेंगे घटना में शहीद हुए जवानों के घर वालो के प्रति सवंदनाये प्रकट करते हैं
फिर आपातकालीन बैठक बुलाई जाएगी
फिर पुरे देश में हाई अलर्ट जारी होगा
फिर हमारे प्रधानमंत्री ट्वीट करेंगे और कहेंगे  दोषियों को  बक्शा नही  जायेगा  ..ईंट  का जवाब  पत्थर  से  देंगे.
और फिर शहीदों के घर वालो को १०-१० लाख रुपया का एलान होगा और  घायलो को २ लाख
दो दिन तक खबर मीडिया में रहेगी फिर सब भूल जायेंगे और अगली घटना का इंतज़ार होगा
ऐसा सभी सरकारें करती आयी हैं चाहे वो कांग्रेस हो या भाजपा  । ट्वीट से ही कार्यवाई कर लेते हैं हमारे नेता

मैं पूछना चाहता हु पठानकोट हमले में भी दोषियों पे कड़ी कार्यवाही की बात हुई थी उसपे कोनसा सरकार ने कुछ कर दिया
कभी कहते थे १ सिर काटोगे हम १० सिर काटेंगे आज देश की जनता को २०० सिर चाहिए वो ही हमारे जवानों के लिए असली श्रधांजलि होगी  ।
Rajneeti of Bharat
भारत की राजनीती

Comments

Post a Comment

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

Jio: हैपी न्यू ईयर के बाद अब प्राइम ऑफर, ये हैं अंबानी के बड़े ऐलान, हर दिन 10 रुपये में होगा अनलिमिटेड, हर सेकंड जुड़ रहे हैं 7 यूजर

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार