अरविन्द केजरीवाल के उस ट्वीट की सच्चाई जिसे लेकर भाजपा ने केजरीवाल पर ही लगा दिया हिन्दू मुसलमान की राजनीती करने का आरोप!

दोस्तो वैसे तो आये दिन बीजेपी वाले और मीडिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के खिलाफ तरह तरह की भ्रान्ति फैलाते रहते है लेकिन अभी ताज़ा मामले में बात करे तो ऐसा लगता है जैसे भाजपा और मीडिया मिलकर अरविंद केजरीवाल जी के खिलाफ खूब झूठ प्रचारित कर रहे है।
जी हाँ हम बात कर रहे है अरविंद केजरीवाल जी के उस ट्वीट की जिसमे उन्होंने भाजपा पर हिंदुओ की राजनीति का आरोप लगाया उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि "विवेक तिवारी तो हिंदू था? फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं? अपनी आँखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का क़त्ल करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे"
इससे आगे भी उन्होंने सौरभ भारद्वाज के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि"बिलकुल। जिस लड़की का भाजपा विधायक सेंगर ने बलात्कार किया, वो भी हिंदू थी। अब तो अपनी आँखों से पट्टी हटाओ। भाजपा हिंदुओं का मर्डर करती है, हिंदुओं की बेटियों से बलात्कार करती है, फिर भाजपा हिंदुओं की हितैषी कैसे हो सकती है?"
इसके बाद तो भाजपा पूरी तरह तिलमिला गयी क्योकि केजरीवाल जी ने एक बार फिर उनकी दुखती रग पर हाथ जो रख दिया और भाजपा का तिलमिलाना स्वाभाविक था, केजरीवाल की लोगो में विश्वस्नीयता को देखते हुए भाजपा को हिन्दू वोट छिटकने का डर सताने लगा ! और तुरंत भाजपा ने केजरीवाल के बयान को तोड़ मरोड़ कर जनता के सामने रख ,उलटे केजरीवाल पर हिंदु मुसलमान की राजनीति करने का आरोप लगा दिया और कुछ बिकाऊ मीडिया का हाल तो आपको पता ही है मीडिया वालों ने उस ट्वीट को हिंदू मुसलमान की राजनीति से जोड़ कर पूरे दिन उस झूठ को चीख चीख कर लोगों तक पहुंचाया! और उसके बाद जो हुआ वो सब आप लोग जानते ही है। हिन्दू मुसलमान के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा ने केजरीवाल के इस बयान को लेकर फिर से झूठ प्रचारित किया! मीडिया के माध्यम से केजरीवाल जी के इस ट्वीट को लेकर उल्टा केजरीवाल पर ही हिन्दू मुसलमान की राजनीति करने के आरोप लगा दिए और भाजपा को अपनी गंदी राजनीति खेलने का अवसर मिल गया!

बीजेपी के आरोपों पर केजरीवाल का जबाब 
भाजपा की इस गंदी राजनीति का जबाब देते हुए केजरीवाल जी ने एक और ट्वीट लिखा जिसमे उन्होंने कहा कि"एक बेगुनाह हिन्दू को दिनदहाड़े गोली मार दी। उनके हत्यारे से थाने में बिठा कर प्रेस कॉन्फ़्रेन्स करवाते हो। आपका मंत्री उनको अपराधी घोषित करता है। उनके लिए जब हम न्याय माँगते हैं तो भाजपा वाले कहते हैं हमारी औछी सोच है?"

आईये जानते है क्या था केजरीवाल के ट्वीट का मतलब

केजरीवाल जी ने एक ट्वीट के माध्यम से भाजपा पर करारा हमला बोला, भाजपा लगातार हिंदुओं की हितैषी और हिंदुओं की पार्टी होने का दावा करती आई है लेकिन जब पूछा जाता है कि भाजपा ने हिंदुओ के लिए क्या किया तो आप पाएंगे कि भाजपा ने हिंदुओं को सिर्फ अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल किया जबकि जमीनी स्तर पर वो एक काम भी हिंदुओं के लिए नही कर पाए!

भाजपा ने सत्ता में आने से पहले हिन्दुओं से कई वादे किए थे जो आज भी जस की तस है उन्होंने गंगा को साफ करने,गौ हत्या को लेकर पूरे देश में कानून बनाने और राम मंदिर बनाने का वादा किया था जो आज भी अधूरे हैं जिसे लेकर हिन्दू भाजपा से नाराज़ है बस यही बात केजरीवाल जी ने अपने ट्वीट में की। उन्होंने भाजपा की सच्चाई सामने रखी कि हिन्दुओं की बात करने वाली भाजपा सरकार में हिन्दू आज हाशिये पर हैं कोई उनकी सुनने वाला नहीं है रोजाना महिलाओं के साथ रेप की घटनाएँ घट रही है और दलितों की पिटाई ,दिनदिहाड़े आम आदमी की हत्या ,किसानो की हत्या जैसे तमाम जघन्य अपराध हिन्दुओं के साथ हो रहे है लेकिन कोई उन लोगो की सुध लेने वाला नहीं है ! 

इसी को लेकर अरविन्द केजरीवाल ने अपना ट्वीट किया कि हिन्दुओं के नाम पर  राजनीती करने वाली बीजेपी पार्टी हिन्दुओं की भी सगी नहीं है इस ट्वीट में उन्होंने हिन्दू मुसलमान कँहा किया जो मीडिया ने कई दिनों तक केजरीवाल को बदनाम किया! उन्होंने तो सिर्फ लोगो को ये बात समझाई कि कैसे भाजपा धर्म की गन्दी राजनीती खेलती है ! हाँ अगर केजरीवाल जी कहते की हम सत्ता में आये तो हिंदुओं के लिए ये करेंगे या मुसलमानों के लिए ये करेंगे तो आप इसे हिन्दू मुसलमान की राजनीति करना कह सकते हो। लेकिन केजरीवाल जी ने ऐसा कुछ नहीं कहा।

यंहा तक की अरविन्द केजरीवाल जी ने अपने ट्विटर पर सभी धर्मो को जोड़ने और उन्हें समान नज़रिये से देखने के लिए अपने स्टेटस में लिखा हुआ है कि "सब इंसान बराबर हैं, चाहे वो किसी धर्म या जाति के हों। हमें ऐसा भारत बनाना है जहाँ सभी धर्म और जाति के लोगों में भाईचारा और मोहब्बत हो, न कि नफ़रत और बैर हो।"वो तो सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की बात करते है केजरीवाल जी देश की राजनीती करते हैं न कि धर्मो की !

दोस्तो आज भाजपा द्वारा काम कम और लोगो को देशभक्ति के नाम पर मूर्ख ज्यादा बनाया जा रहा है! कुछ मीडिया हाउसेस और भाजपा मिलकर लोगो को मानसिक दिव्यांग बनाने का काम कर रहे है! देश को असल मुद्दों से भटका कर हिन्दू मुसलमान में उलझाने का काम हो रहा हैं आज बढ़ती महँगाई ,परेशान किसान,गरीबी,शिक्षा और स्वास्थ्य और बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम और रूपये की घटती कीमत कोई मुद्दा है जबकि हिंदू मुसलमान के मुद्दे को लेकर ही 2019 चुनाव की पिच तैयार की जा रही है

भाजपा ने अपने साढे 4 साल के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में कोई काम न करके हमारे आने वाले बच्चों के भविष्य से तो खिलवाड़ कर ही रही है जबकि आज की पढ़ी लिखी जनता को भी मीडिया के माध्यम से अपने जुमलों में फंसा कर उन्हें मानसिक दिव्यांग बनाने का काम भी कर रही है ?

Comments

Search Here

Popular Posts

बच्चे मरे तो मरे हमें क्या!? वो गाय थोड़ी है जो हमारी भावनाएं आहत होंगी !!!

अघोषित आपातकाल- लोकतंत्र खतरे में है !

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?

HSSC -DOWNLOAD ALL ANNEXURE- Annexures- A-I, A-II, B-I, B-II, D-I, E-I ANNEXURE SOCIO ECONOMIC CRITERIA HSSC , A-I, A-II, B-I, B-II, D-I, E-I CERTIFICATE HSSC, A-I, A-II, B-I, B-II, D-I, E-I AFFIDAVIT HSSC