खुशखबरी! पुरे देश में बढ़ते दामों के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने घटाए बिजली के दाम, जानिए नई दरें

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। जंहा पुरे देश में बिजली के दाम बढ़ने पर है वंही केजरीवाल ने बिजली के दाम घटाकर दिल्ली वाले लोगो को रहत देने का काम किया है। दिल्ली बिजली बोर्ड ने बिजली बिल में रीस्ट्रक्चरिंग की है. इसका फायदा सभी कैटेगरी के ग्राहकों को होगा. इस संशोधन में बिजली बिल का फिक्स्ड चार्ज बढ़ा दिया गया है और प्रति यूनिट बिजली का बिल सभी कैटेगरी के ग्राहकों के लिए घटा दिया गया है.
अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए दिल्ली के लोगों को बधाई दी और जनता का धन्यवाद दिया


क्या होंगी नई दरें?
नई दरों के मुताबिक, जो 2018-19 के लिए हैं. अब दिल्ली वालों को 0-200 यूनिट बिजली खर्च करने के लिए  3 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बिल देना होगा. जोकि पहले के मुकाबले 1 रुपए कम हो गया है.

201-400 यूनिट बिजली खर्च करने पर अब 4.5 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से चुकाना होगा. अभी हर यूनिट पर 5.95 रुपए देने पड़ते हैं. मतलब पहले के मुकाबले 1.45 रुपए प्रति यूनिट कम हो गया है।

401 से 800 रुपए प्रति यूनिट खर्च करने पर 6.5 रुपए प्रति यूनिट देना होगा. अभी यह 7.30 रुपए है. मतलब पहले के मुकाबले  0.80  रुपए प्रति यूनिट कम हो गया है।
801 से 1200 रुपए यूनिट बिजली जलाने पर 7 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बिल देना होगा. अभी यह 8.10 रुपए है.जोकि पहले के मुकाबले 1.10 रुपए कम हो गया है.

लेकिन आपको बता दे कि 2 किलोवाट तक की बिजली पर फिक्स्ड चार्ज 20 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए कर दिया है. 2 किलोवाट से 5 किलोवाट पर फिक्स्ड चार्ज 35 रुपए से बढ़ाकर 140 रुपए कर दिया है. 5 किलोवाट से 15 किलोवाट तक की बिजली पर फिकस्ड चार्ज 175 रुपए और 15 किलोवाट से 25किलोवाट के लिए यह चार्ज 200 रुपए कर दिया है. 

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

Jio: हैपी न्यू ईयर के बाद अब प्राइम ऑफर, ये हैं अंबानी के बड़े ऐलान, हर दिन 10 रुपये में होगा अनलिमिटेड, हर सेकंड जुड़ रहे हैं 7 यूजर

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार