सिसोदिया ने कहा-राशन घोटाला 'दिल्ली का चारा घोटाला' जैसा,दोषी चाहे मंत्री हो या एलजी बचेंगे नहीं!

दिल्ली की सीएजी रिपोर्ट में राशन को लेकर बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. जिसको आम आदमी पार्टी के लोग पहले से कहते आ रहे हैं कि राशन को लेकर दिल्ली में काफी गड़बड़ी चल रही है और राशन माफिया आम जनता की रोटी को छीनने का काम कर रहे है मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारे ऊपर आरोप नहीं लगे हैं, बल्कि आरोप तो मैं लगा रहा हूं. सिसोदिया ने कहा कि जो भी दोषी हो नहीं छोड़ेंगे, चाहे मंत्री हो या अपराधी या एलजी.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस रिपोर्ट में सब कुछ साफ-साफ लिखा है. यह सिर्फ 3 सालों का मामला नहीं है, बल्कि इसमें पिछले 8-10 सालों का कच्चा चिट्ठा है. इस रिपोर्ट में 25 सालों तक के रिकॉर्ड निकलकर सामने आया हैं.

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि हम पिछले 3 साल से कह रहे हैं कि राशन विभाग में भ्रष्टाचार है. करीब डेढ़ साल पहले हमने योजना बनाई कि राशन में भ्रष्टाचार है और उपराज्यपाल से कहा कि हम डोर स्टेप डिलीवरी वाली नई योजना ला रहे हैं. उपराज्यपाल ने कहा कि उनकी अफसरों से बातचीत हो गई है और अफसरों ने उन्हें बताया है कि सब कुछ ठीक है. अफसरों ने फाइल पर लिख रखा है कि सब कुछ ठीक चल रहा है, इसलिए उस योजना की जरूरत नहीं है

आपको बता दे कि दिल्ली में सभी अधिकारीयों की पोस्टिंग और टर्मिनेशन एलजी के हाथ में है! जब खुले आम राशन की चोरी हो रही थी तो एलजी ने साहब हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे ? दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी ने कहा हम लगातार इस चोरी का विरोध करते रहे लेकिन एलजी साहब ने कुछ नहीं किया ना तो अफसर सस्पैंड किये गए न उन्हें हटाया गया !

सिसोदिया के अनुसार अब सीएजी रिपोर्ट बता रही है कि राशन व्यवस्था में चोरी हो रही है. जिस चोरी को हम 3 साल से बता रहे हैं कि चोरी हो रही है, हमें व्यवस्था बदलने दो.हम कहते हैं कि अफसर हटाओ LG अफसर नहीं हटाते. हम कहते हैं इन को सस्पेंड करो, LG सस्पेंड नहीं करते. हम कहते हैं इस व्यवस्था को बदलने दो LG व्यवस्था नहीं बदलने देते.

आज दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीबीआई जाँच की मांग की है ताकि जनता का राशन खाने वाले लोग सलाखों के पीछे हो !

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

Jio: हैपी न्यू ईयर के बाद अब प्राइम ऑफर, ये हैं अंबानी के बड़े ऐलान, हर दिन 10 रुपये में होगा अनलिमिटेड, हर सेकंड जुड़ रहे हैं 7 यूजर

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार