राजस्थान की वसुंधरा सरकार ने उड़ाया गरीबों का मजाक, कहा- घर के बाहर लिखवाओ ‘मैं अत्यंत गरीब हूं’

" शर्मनाक !!" राजस्थान सरकार ने किसानों को NFSM के तहत लाभ लेने के लिए, घर के बाहर "मैं अत्यंत गरीब हूँ" लिखने के लिए कहा।
जिस राजस्थान के लोग अपनी खुद्दारी के लिए जाने जाते हैं, खुद को लाचार ना दिखाने के लिए अपना स्वाभिमान अपने चेहरे पर ओढ़े हुए चलते हैं, उन्हें राजस्थान की भाजपा सरकार सरकारी योजनाओं के नाम पर शर्मिंदा कर रही है।
उनपर दबाव डाला जा रहा है कि, आप अपने घर के बाहर यह लिखवाएं कि मैं अत्यंत गरीब हूं।’ छोटी-छोटी दीवारों पर पुताई करके जगह-जगह ऐसा लिखा जा रहा है।
लोगों के प्रति संवेदनहीनता की हद पार कर चुकी वसुंधरा की सरकार ने ये सब खाद्य सुरक्षा योजना में लाभ पाने के लिए शर्त के तौर पर रख रही है। स्थानीय प्रशासन जिस तरह से इस मुद्दे पर संवेदनहीनता दिखा रहा है इससे लगता है कि लोगों और प्रशासन के बीच संवाद शून्यता है।
इन अधिकारियों ने हिदायत दी है कि, जो बोर्ड लगवाने से मना करेगा उसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से बाहर कर दिया जाएगा। आखिर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी भी परिवार को इस तरह से समाज में शर्मिंदा करने का हक किसने दिया है !
क्या यह सरकार या प्रशासन वालों के घर से दिया जा रहा है! लोगों के टैक्स के पैसे से बनने वाली योजनाओं में अगर उन्हें ही फायदा पहुंचाने की बात की जाती है तो उसका लाभ पाने के लिए इस तरह से ज़लील करके यह सरकार क्या साबित करना चाहती है!

एक स्थानीय अखबार की खबर को साझा करते हुए स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव कहते हैं, गरीबी का ऐसा भद्दा मजाक और अपमान किसी सरकार को शोभा नहीं देती।

Comments

Search Here

Popular Posts

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार

NEET (UG) 2017 Answer Key (Code-wise), Paper with Answer, Paper with Solutions, and Paper Analysis

नरेन्द्र मोदी नहीं हैं असली मोदी : कांग्रेस की सबसे बड़ी साज़िश का हुआ पर्दाफ़ाश - #सनसनीखेज_खुलासा

26 जनवरी का संदेश

Railway RRB Assistant Loco Pilot, Technician Online Form 2018