सिक्किम में भारतीय सीमा के अंदर घुसे चीनी सैनिक, दो बंकर भी ध्वस्त किए : रिपोर्ट


आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बीते 10 दिनों से सिक्किम के डोका ला जनरल क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच 

टकराव चल रहा है.

नई दिल्ली: अतिक्रमण के एक और मामले में, चीनी सैनिक भारत के सिक्किम सेक्टर में घुस आए और उन्होंने दो बंकर भी ध्वस्त कर दिए. चीनी सैनिकों की सीमा पर तैनात भारतीय जवानों के साथ तनातनी भी हुई.

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बीते 10 दिनों से सिक्किम के डोका ला जनरल क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच टकराव चल रहा है और चीन के सैनिकों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे को भी रोका.

भारतीय सैनिकों को चीन के सैनिकों को भारतीय सीमा में और अंदर घुसने से रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. उन्होंने पीएलए सैनिकों को रोकने के लिए वास्तविक सीमा रेखा (एलएसी) पर मानव दीवार बनाई. कुछ सैनिकों ने इस घटना का वीडियो बनाया तथा तस्वीरें लीं. डोका ला क्षेत्र के लाल्तन इलाके में बंकर भी नष्ट किए गए.

20 जून को दोनों पक्षों के वरिष्ठ सेना अधिकारियों के बीच एक फ्लैग बैठक भी हुई, लेकिन तनाव अब भी जारी है. यह पहली बार नहीं है जब सिक्किम-भूटान-तिब्बत के मिलने वाले इलाके डोका ला में ऐसा अतिक्रमण हुआ है. चीन के बलों ने नवंबर, 2008 में इसी जगह भारतीय सेना के कुछ अस्थायी बंकर नष्ट कर दिए थे.

Comments

Search Here

Popular Posts

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?

बच्चे मरे तो मरे हमें क्या!? वो गाय थोड़ी है जो हमारी भावनाएं आहत होंगी !!!

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार

HSSC -DOWNLOAD ALL ANNEXURE- Annexures- A-I, A-II, B-I, B-II, D-I, E-I ANNEXURE SOCIO ECONOMIC CRITERIA HSSC , A-I, A-II, B-I, B-II, D-I, E-I CERTIFICATE HSSC, A-I, A-II, B-I, B-II, D-I, E-I AFFIDAVIT HSSC