Posts

केजरीवाल बने देश के ऐसे मुख्यमंत्री जिन्होंने सिर्फ 3 साल में किये घोषणापत्र के 50 में से 48 वादे पुरे !

Image
राजनीती की दुनिया में अरविन्द केजरीवाल जी बहुत तेज़ी से उभर कर आये है। आज पुरे देश और विदेश में केजरीवाल जी के दिल्ली में किये कामों का डंका बाज़ रहा है ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पार्टी और नेता ने देश और समाज का इतनी तेज़ी से विकाश किया और चुनावो के समय जारी किये एक एक वादे को केजरीवाल जी ने बखूबी अमलीजामा पहनाया आपको बता दे कि दिल्ली विधानसभा के चुनावों में मुख्या 50 वादे किये गए थे जिनमे से 48 वादे दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पुरे कर लिए है बाकि के बचे 2 वादे इसी 5 साल के कार्यकाल में पुरे कर लिए जायेंगे ऐसा पहली बार होगा जब किसी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में जारी किये सभी वादों को पूरा करके दिखाया हो। दो कार्य एक सीसीटीवी कैमरा और फ्री वाईफाई भी जल्द ही दिल्ली में मुहैया करा दी जाएगी। आज दिल्ली में पूर्णतः राम राज्य नज़र आता है देश के नेताओ को दिल्ली से सबक लेते हुए देश के विकाश पर ध्यान देना चाहिए जानिए कैसे भारत बढ़ रहा है बीजेपी की गुलामी की ओर !! देश के 19 राज्यों पर हुआ भाजपा का कब्ज़ा !! आज दिल्ली में ज्यादातर स्वास्थ सेवाए मुफ्त है बिल्जी का बिल आधा और पानी माफ़ है अभ...

राकेश अस्थाना की जांच कर रहे CBI अधिकारी पहुंचे SC, कहा- रिश्वत लेने के हैं सबूत

Image
सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना पर लगे आरोपों की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी एके बस्सी ने मोइन कुरैशी मामले में सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है.आपको बता दे कि पिछले हफ्ते डायरेक्टर आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेजे जाने पर मचे बवाल के बाद बस्सी को पोर्ट ब्लेयर ट्रांसफर कर दिया गया था. बस्सी ने अपने ट्रांसफर के आदेश को कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की है. याचिका में उन्होंने कहा कि सबूतों के आधार पर वो अस्थाना को दोषी ठहराने वाले थे. उन्होंने कोर्ट में मंगलवार को कहा कि उनके पास इस बात के सबूत थे कि एफआईआर में जिन लोगों का नाम शामिल था, उन लोगों ने 3.3 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी. बता दें कि अस्थाना ने केंद्रीय सतर्कता आयोग में बस्सी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि बस्सी आलोक वर्मा के निर्देशों पर काम कर रहे हैं. दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया था कि राकेश अस्थाना के खिलाफ एक नवंबर तक यथास्थिति बना के रखा जाए. दरअसल, ये सारा मामला हैदराबाद के एक रियल स्टेट एजेंट सताश साना का बयान दर्ज करने के बाद प्रकाश में आया जिस...

चीन 2020 तक बनाएगा असली से आठ गुना ज्यादा रौशनी देने वाला कृत्रिम चांद

Image
चीन एक ऐसे कृत्रिम चांद का निर्माण कर रहा है जो रात को दिन में बदल देगा. यह नेचुरल चांद से आठ गुना अधिक रौशनी देगा. इस कृत्रिम चांद का निर्माण बिजली की खपत को कम करने के लिए किया जा रहा है. इसकी मदद से सड़कों, गलियों और रास्तों में सूर्य की तरह रात में रौशनी देने का प्रयोग किया जा  रहा है.2020 तक चीन इसके सफल प्रयोग की सोच रहा है. अगर ऐसा करने में वह कामयाब होता है तो बिजली की खपत और पर्यावरण समस्या को कम करने में दुनिया को एक बड़ा हथियार मिल जाएगा. सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी कि इस कृत्रिम चांद की मदद से चीन शहरी इलाकों में 'स्ट्रीट लाइट' हटाने और बिजली पर खर्च घटाने के मकसद से 2020 तक अपना खुद का कृत्रिम चंद्रमा प्रक्षेपित करने की योजना बना रहा है.‘चाइना डेली’ के मुताबिक दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत का चेंगदु शहर ‘‘रौशनी प्रदान करने वाला उपग्रह ’’ विकसित कर रहा है. वह वास्तविक चंद्रमा की तरह ही चमकेगा, लेकिन यह उसकी तुलना में आठ गुणा ज्यादा रौशनी देगा.इस परियोजना पर काम कर रहे संगठन तियान फु न्यू एरिया साइंस सोसाइटी के प्रमुख वु चुनफेंग ने कहा कि पहला मानव नि...

भारत में भुखमरी! नेपाल-बांग्लादेश से भी बुरी है भारत के गरीबों की स्थति

Image
ग्लोबल हंगर इंडेक्स के आंकड़े भारत की स्थिति को बेहद खराब बता रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में भूख एक गंभीर समस्या है और 119 देशों के वैश्विक भूख सूचकांक में भारत 103वें पायदान पर पहुंच गया है.पिछले साल भारत 'ग्लोबल हंगर इंडेक्स' में 100वें नंबर पर था. नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों की स्थिति भारत से बेहतर है. हालांकि, पाकिस्तान की 106वीं रैंक है. आपको बता दे कि साल 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार बनने के बाद से ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में लगातार गिरावट आई है, साल 2014 में भारत जहां 55वें पायदान पर था, तो वहीं 2015 में 80वें, 2016 में 97वें और पिछले साल 100वें पायदान पर आ गया. इस बार रैंकिंग 3 पायदान और गिर गई. पड़ोसी देशों के हालात- ग्लोबल हंगर इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट में भारत की स्थिति नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों से भी खराब है. इस साल GHI में बेलारूस टॉप पर है, तो वहीं भारत के पड़ोसी चीन को 25वीं, बांग्लादेश को 86वीं नेपाल को 72वीं, श्रीलंका को 67वीं और म्यांमार को 68वीं रैंक मिली है क्या है ये ग्लोबल ह...

मात्र 10 दिन भी नहीं टिक पायी मोदी सरकार की राहत, बराबर हुए डीजल के दाम

Image
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है. सोमवार को भी ईंधन के दाम बढ़े हैं. आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम तो नहीं बढ़े लेकिन डीजल की कीमत में 8 पैसे की बढ़ोतरी हुयी है.जिसके कारण सोमवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है. डीजल की बात करें तो यह भी 8 पैसे महंगा हुआ है. इस बढ़त के साथ यह 75.46 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. साथ ही मुंबई की बात करें तो यहां पर आपको एक लीटर पेट्रोल 88.18 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है. वहीं, डीजल यहां 79.11 के स्तर पर पहुंच गया है. देश की आर्थ‍िक राजधानी में डीजल की कीमतों में 9 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. हालां‍क‍ि पेट्रोल का दाम कल के ही स्तर पर बना हुआ है. आपको बता दें कि 5 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 2.5 रुपये की कटौती की थी, इसके अलावा कई राज्य सरकारों ने भी ऐसा ही किया था. हालांकि, तब से अब तक लगातार जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं उससे वह कटौती लगभग पूरी ही हो गई है. बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अगस्त महीने से ही लगातार बढ़ोतरी जारी है. विपक्ष...

Search Here