गोरखपुर उपचुनाव -बीजेपी पर ईवीएम गड़बड़ी और धांधली के आरोप,प्रशासन मीडिया को कोई सूचना नहीं दे रहा,आठ राउंड की मतगणना जारी लेकिन नतीजे जारी हुए सिर्फ पहले राउंड के !!

योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद आज नतीजे आ रहे हैं. 11 मार्च को यंहा वोटिंग में करीब 47 फीसदी वोट पड़े थे।
यहां से बीजेपी के उपेंद्र दत्त शुक्ल पहले राउंड के बाद फिलहाल 1666 वोटों से आगे हैं. उपेंद्र शुक्ल को 15577 वोट मिले हैं, जबकि प्रवीण निषाद को 13911 मिले हैं.

आपको बता दे कि बीजेपी पर ईवीएम गड़बड़ी और धांधली के आरोप लग रहे हैं !प्रशासन मीडिया को कोई सूचना नहीं दे रहा है. यहां तक कि अंदर भी नहीं जाने दिया रहा है. हालांकि, आठ राउंड की मतगणना जारी है, लेकिन नतीजे सिर्फ पहले राउंड के ही घोषित किए गए हैं.डीएम मतगणना केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों की सुस्ती का हवाला दे रहे हैं. जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने पर्यवेक्षक के दस्तखत न होने से नतीजों में देरी की बात कही है.
वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने इस घटना को गुंडागर्दी और आतंक जैसे सख्त शब्दों से जोड़ा है.

सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं. काउंटिंग बूथ के अंदर सपा के एजेंट ने इसका विरोध भी किया है. निषाद ने कहा है कि हमारे समर्थकों को बाहर निकाला गया है. उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम से ऑब्जर्वर को बाहर निकालने का आरोप लगाया गया है.

Comments

Search Here

Popular Posts

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार

NEET (UG) 2017 Answer Key (Code-wise), Paper with Answer, Paper with Solutions, and Paper Analysis

बच्चे मरे तो मरे हमें क्या!? वो गाय थोड़ी है जो हमारी भावनाएं आहत होंगी !!!

एक महिला का दावा- अब तक कर चुकीं हूँ 20 भूतों के साथ सेक्स , रहे है भूतों से शारीरिक संबंध

अब कुछ भक्त कह रहे हैं कि बैंक कीे लाइन में हुई मौत को सरकार शहीद का दर्ज़ा देगी।#फ़र्ज़ी देशभक्ति