केजरीवाल आधुनिक भारत के राजा हरिश्चंद्र है वो एक दिन पीएम जरूर बनेंगे : शत्रुधन सिन्हा

बीजेपी सांसद शत्रुध्न सिन्हा बीजेपी की आलोचना करने के लिए जाने जाते है। वे जब भी मौका मिलता है बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला करने से गुरेज नहीं करते है। इस क्रम में बीजेपी सांसद शत्रुध्न सिन्हा ने दिल्ली सरकार के 20 विधायकों पर ‘लाभ के पद’ मामले में सदस्यता जाने वाले मामले में सीएम अरविन्द केरीवाल का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”आप आए, आप छाए, आप ही आप चर्चा का विषय, घर घर में, हर घर में, तो फिर किस बात की फिक्र है आपको? प्रतिशोध और हितों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती है, इसलिए चिंता न करें, खुश रहें।

इसके साथ उन्होंने एक और ट्वीट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा था कि ”उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि आपको के साथ जल्द ही पवित्र न्याय होगा। आपकी टीम और खास आपको बधाई। ‘आप’ की टीम और ख़ास कर ‘आप ’ को बहुत बहुत बधाई। याद रखे जब हम किसी बुरे वक्त से गुजर रहे होते है तो हम अपने बेहतर जीवन में प्रवेश कर रहे होते है। 


बता दें शत्रुध्न सिन्हा पहली बार बीजेपी पर हमला और आप का समर्थन नहीं कर रहे है। इससे पहले भी कई अवसर पर शत्रुधन सिन्हा ने बीजेपी पर कई हमले किए है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर कई संगीन आरोप लगाए है। इस बारे में संज्ञान लेते हुए बीजेपी ने शत्रुधन सिन्हा की सुरक्षा हटा ली है। 

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?