हरियाणा: पलवल में आज रात सिरफिरे ने दो घंटे में की 6 लोगों की हत्या, साइको किलर गिरफ्तार

पलवल 
हरियाणा के पलवल में बीती रात दो घंटे की अंतराल में अलग-अलग जगहों पर एक ही तरीके से 6 लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम नेत्रपाल है और वह आर्मी में भी रह चुका है। फिलहाल वह कृषि विभाग में कार्यरत है।आरोपी मूल रूप से फरीदाबाद का रहने वाला है जो पलवल के ओमेक्स सिटी में रहता था। पुलिस उसे फरीदाबाद लेकर जा रही है। हत्या के मकसद की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। 
दिल्ली से सटे पलवल में छह लोगों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. एक साइको सीरियल किलर ने इस घटना को मंगलवार तड़के 2 से 4 बजे के बीच अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

इस वारदात को अंजाम देने के आरोपी को पुलिस ने आदर्श नगर कॉलोनी से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला किया है.

सभी हत्याएं शहर के सिटी थाना एरिया के 100 मीटर के दायरे में हुई हैं। सभी हत्याओं को एक ही शख्स ने अंजाम दिया है। हत्यारे ने लोहे की रॉड से सिर पर वार पर हत्याएं की हैं। सिरफिरे कातिल की तस्वीर एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस उसे ढूढ रही है। सीसीटीवी फुटेज में सिरफिरा कातिल लोहे की रॉड के साथ दिख रहा है। हत्याकांड के बाद पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Comments

  1. http://www.cricketking.club/2017/12/Big-Bash-League-2017-18-Live-Cricket-Streaming.html

    ReplyDelete

Post a Comment

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?