बॉलीवुड की ये टॉप 5 अभिनेत्रियां, जो शूटिंग के दौरान हुई रेप की शिकार!

साल 2017 खुलासों का साल रहा, अब क्योंकि ये साल खत्म होने वाला है, तो आपको 2017 के कुछ ऐसे खुलासों के बारे में बताते है जिनके बारे में जानकर पूरा देश चौंक गया।

हॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक हार्वी वाइंस्टाइन पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद #MeToo कैंपेन की शुरुआत हुई। जिसके जरिए पहले तो हॉलीवुड की महिलाओं ने यौन शोषण पर कुछ खुलासे किए, लेकिन फिर धीरे-धीरे भारत की महिलाओं के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।
ये हैं टॉप 5 अभिनेत्रियां जिनके साथ हुआ योनशोषण

स्वरा भास्कर

स्वरा ने बताया था कि कैसे उनसे भी एक फिल्‍म में रोल दिए जाने के बदले सेक्‍शुअल फेवर मांगा गया था और ऐसा करने से मना करने पर उन्‍हें कुछ फिल्‍मों से निकाला भीगया है। साथ ही उन्होंने फिल्‍म सेट्स पर सिक्योरिटी की कमी पर भी बात की।स्‍वरा भास्‍कर ने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र करते हुए कहा था, ‘हम 56 दिन के लिए एक दूर-दराज के इलाके में शूटिंग कर रहे थे और मैं इंडस्‍ट्री में अभी काफी नई थी। इस‍ फिल्‍म के डायरेक्‍टर ने मुझे मैसेज कर और डिनर के लिए इनवाइट कर के परेशान कर दिया था। वह पूरे दिन मेरा पीछा करता था और रातभर मुझे फोन करता था। मुझे एक सीन पर चर्चा करने के लिए होटल में डायरेक्‍टर के कमरे में जाने को कहा गया और वहां जाकर मैंने उसे शराब पीते हुए देखा। पहले ही हफ्ते में वह प्‍यार और सेक्‍स की बातें करने लगा और एक रात वह शराब पीकर मेरे कमरे में आया और मुझे गले लगाने को कहने लगा। यह सब बेहद डरावना था’

राधिका आप्टे

एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी इस कैंपेन के जरिए खुलासा करते हुए कहा था कि एक बार उन्हें एक फिल्म के लिए कॉल आई। उस शख्स ने राधिका से अकेले मिलने को कहा। राधिका ने उसे मना कर दिया, जिस वजह से वो यौन शोषण का शिकार होने से बच गई।

यौन शोषण

मल्लिका


मल्लिका ने एक पोस्‍ट के तहत बताया कि 7 साल की उम्र में उनके साथ भी यौन शोषण की घटना हुई थी। उन्होंने लिखा, ‘ मैं भी… अपनी खुद की कार में। मेरी मां कार चला रही थीं जबकि वह हमारे साथ पीछे बैठा था और पूरे समय उसका हाथ मेरी स्‍कर्ट में था। मैं सिर्फ 7 साल की थी और मेरी बहन 11 साल की। उसका हाथ मेरी स्‍कर्ट के अंदर था और मेरी बहन की पीठ पर था। मेरे पिता, जो उस समय दूसरी कार में थे, उन्होंने उसका मुंह तोड़ दिया क्‍योंकि उसी रात उन्‍होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था।’
यौन शोषण

इशिता दत्ता

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने इस दौरान खुलासा किया था, मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। मैं भी कॉलेज जाने के दौरान छेड़छाड़ का शिकार हुई हूं। मैं ट्रेन से कॉलेज जाया करती थी और एक बार किसी ने मुझे गलत तरीके से छू लिया था। वह एक अधेड़ उम्र का आदमी था, मगर मैं चुप नहीं बैठी। बिना डरे मैंने पूरी भीड़ के सामने उसकी ऐसी-तैसी कर दी। वह बहुत शर्मिंदा हुआ।’
यौन शोषण

मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता ने भी इसी कैंपेन के जरिए ऐसा खुलासा किया जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। मुनमुन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं भी..हां मैं भी। मैं इस बात से शौक हूं कि कुछ अच्छे मर्द ये देखकर हैरान हो रहे हैं कि इतनी ज्यादा संख्या में महिलाएं ऐसी घटनाओं पर बात कर रही हैं।
यौन शोषण
नहीं, आपको चौंकने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। ये सब आपके नाक के नीचे हो रहा था, आप ही के घर में, आप ही की बहनों, बेटियों, माओं, पत्नियो और यहां तक की घर में काम करने वाली मेड तक के साथ। आप उनसे पूछें इस बारे में।उनका जवाब सुनकर आप जरूर चौकेंगे।’
मुनमुन ने आगे लिखा, ‘ऐसा कुछ लिखते हुए मेरी आंखों में आंसू आ रहे हैं। ऐसा करके मैं बचपन की उन यादों को जी रही हूं, जब मैं अपने नजदीक में रहने वाले अंकल से डरती थी क्योंकि उन्हें जब भी मौका मिलता था मुझे पकड़ लेते थे और धमकी देते थे कि मैं किसी को न बताऊं, या मुझसे उम्र में कई साल बड़े कजिन, जो मुझे अलग नजरों से देखते थे।’

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?