जानिए कैसे भारत बढ़ रहा है बीजेपी की गुलामी की ओर !! देश के 19 राज्यों पर हुआ भाजपा का कब्ज़ा !!

भारत पर आज भाजपा का कब्ज़ा हो चुका है। धीरे धीरे देश गुलामी की तरफ बढ़ रहा है!! गुलामी सिर्फ ओर सिर्फ बीजेपी और कुछ चुनिंदा लोग जैसे मोदी और शाह की !!
अब सिर्फ दो ही व्यक्ति/विचारधारा भारत को इस गुलामी से स्वतंत्रता दिला सकती है ।

*1.*एक ऐसा व्यक्ति/विचारधारा
जो गांधी की तरह पूर्ण अहिंसा,सत्य और देश के प्रति सेवा करने का साहस रखता हो , जो अपना सबकुछ त्याग कर वैरागी बनकर, अपने आचरण से देश के हर एक नागरिक का आत्मबल मबजूत करके उन्हे निडर व सशक्त बनाए ।जो जनता के लिए काम करे ना कि स्वयं और अपनी पार्टी के स्वार्थ के लिए।
देश को एक ऐसा व्यक्ति/विचारधारा की जरुरत है जो लोकशाही पर बल दे।

*या*

*2.* ऐसा व्यक्ति/विचारधारा

जो मोदी/शाह से भी हजार गुना धूर्त, कपटी और नीच हो।क्योकि अब ऐसे ही व्यक्ति /विचारधारा बीजेपी को हरा सकती है लेकिन देश को स्वतंत्रता नहीं दिला सकते।
जैसे आज लोगो का शोषण हो रहा है वैसे ही वो लोग जनता का शोषण करेंगे ,वो भी जनता के लिए दलदल से निकल खाई में गिरना होगा

इन दोनो ही रास्तो में बहुत ही शक्ति और साहस चाहिए। क्युकी न तो गाँधी बनना इतना आसान है न ही हजार गुना धूर्त, कपटी और नीच बनना !!

आप सोच रहे होंगे कि मैंने इस आर्टिकल के शुरुआत में ये पंक्तियाँ क्यों लिखी कि :- भारत पर आज भाजपा का कब्ज़ा हो चुका है। धीरे धीरे देश गुलामी की तरफ बढ़ रहा है!! गुलामी सिर्फ ओर सिर्फ बीजेपी और कुछ चुनिंदा लोग जैसे मोदी और शाह की !!

मैं आपको बता दूँ कि ऐसा बहुत लोगों का मानना है कि बीजेपी ने कुछ जगह लोकतंत्र को हराकर जीत हाँसिल की ,पार्टी तो जीत गयी लेकिन लोकतंत्र हार गया !! लोगो की उम्मीद और विश्वास हार गया !! राजनीती जीत गयी लेकिन जनता हार गयी !!

ये भी पढ़े
हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला पर लगा 11 करोड़ के घोटाले का आरोप

ऐसा कर बीजेपी राज्य जीतने में तो कामयाब रही लेकिन लोगों का दिल नहीं जीत पायी !

ऐसा लगता है जैस सरकारी तंत्र पर आज पूर्णतः कब्ज़ा हो गया है !! आये दिन सीबीआई ,चुनाव आयोग और प्रसासन पर सरकार के दबाब में काम करने के आरोप लगते रहते है सरकारी तंत्र का पार्टी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है !! और मीडिया की विस्वसनीयता के बारे में तो आप जानते ही है इसी मीडिआ के चलते आज भारत गुलामी की तरफ बढ़ रहा है !!
आज की मीडिया  लोगो की आवाज उठाना अपना कर्तव्य नहीं समझता बल्कि वो हर गलत निति पर भी सरकार का महिमा मंडन करता नज़र आता है !! चापलूसों की टोली सरकार के तलवे चाटती नज़र आती है !! हर कोई आज अपने को चमचों में श्रेष्ठ सिद्ध करना चाहता है !!
झूठे विज्ञापन ,झूठे वादे , प्रलोभन,जुमलों की बारिश,डराने और बाँटने की राजनीती, हिन्दू-मुसलमान का तुस्टीकरण और जातीय समीकरण आज इस सरकार के प्रमुख हथियार बन गए है। कभी इमोशनल हो जाना तो कभी लोगो को डराना बखूबी जानते हैं।

अगर ऐसा ही चलता रहा तो धीरे धीरे और सभी सरकारी संस्थाओं का गला गोठ दिया जायेगा और जनता की आवाज को दबा दिया जायेगा !!
जिस देश का वर्तमान प्रधानमंत्री सिर्फ चुनाव जितने के लिए  हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री ,पूर्व सेना अध्यक्ष और पूर्व उपराष्ट्रपति को गद्दार बता सकता है !! ,आगे आप सोच सकते हो और क्या-क्या नहीं हो सकता इस देश में !! जँहा चुनावो में मुद्दा विकास नहीं शमसान और कब्रिस्तान हो उस देश का भविस्य कैसा होगा सोचने में भी डर लगता है !
पुरे गुजरात के चुनावों में विकास कंही भी मुद्दा नहीं रहा किसी ने न तो रोजगार की बात की, न ही गरीबी और बढ़ती मंहगाई की। न बात हुई भ्रस्टाचार की और न अच्छी पढाई की ,कंही आपको अस्पतालों और स्कूलों के बारे में सुनने को मिला होगा
गुजरात चुनाव में आपने सुना होगा तो सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान ,नीच ,जाति ,अहमद पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री की बैठक
अरविन्द केजरीवाल सिर्फ नाम नहीं ,वो लोगो की उम्मीद ,ताकत और विश्वास हैं जानिए कैसे ? 2 साल में किये अनगिनत काम !

आपके और गुजरात के विकास का कोसों दूर तक भी नामों निसान नहीं था।

हमारा देश सिर्फ एक सोच पर चलता नज़र आ रहा है वो भी मोदी और शाह की सोच को ,वो जिसे चाहे राष्ट्रभक्त बनादे  और जिसे चाहे राष्ट्रद्रोही !!
आज जो भी बीजेपी के खिलाफ है देश में उस से बड़ा कोई देशद्रोह नहीं और जो साथ है उससे बड़ा कोई देशभक्त  नहीं ,यह चलन देश को हिंसा ,संवाद न होना और तानाशाही की ओर ले जा रहा है!!
इसीलिए मैंने कहा कि भारत पर आज भाजपा का कब्ज़ा हो चुका है। धीरे धीरे देश गुलामी की तरफ बढ़ रहा है!!
केजरीवाल बने देश के ऐसे मुख्यमंत्री जिन्होंने सिर्फ 3 साल में किये घोषणापत्र के 50 में से 48 वादे पुरे

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?