आम आदमी पार्टी ने शुरू की 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी-2019 में भरेंगे जोरो से हुंकार

2019 लोकसभा चुनाव आने में महज डेढ़ साल का वक्त रह गया है. ऐसे में आम आदमी पार्टी ने आज पार्टी कार्यालय में अपने दिल्ली के तमाम जिलों के कार्यकर्ताओं को बुलाकर बैठक की.

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी संगठन की बैठकों का दौर गुरुवार से दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में शुरू हुआ. गुरुवार से संगठन के लोकसभा पदाधिकारियों की बैठक की शुरुआत हुई, जो अगले सात दिन तक चलेगी, जिसमें पहले दिन उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र की बैठक ली गई.

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को कुल 1,32.950 ब्लॉक में बांटा है, जिसके तहत उत्तर-पूर्व जिले में 20,230 ब्लॉक रखे गए हैं.

बैठक की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश के संयोजक गोपाल राय ने की जिसमें विधायक संजीव झा, रितुराज, हाजी इशराक, सुनील दत्त शर्मा समेत बाकि सभी विधायकों ने शिरकत की.

मोदी सरकार ने ससंद में रखी रिपोर्ट,दिल्ली सरकार के विभागों में 81% कम हुआ भ्रष्टाचार
संगठन निर्माण को लेकर पार्टी ने सभीलोकसभा क्षेत्रों और विधानसभाओं में बूथ लेवल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाने का काम पूरा कर लिया है, जिसके अगले चरण में ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत-2’ के तहत ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों और विधानसभा कम्युनिकेशन इंचार्ज को जिम्मेदारी दी गई है.

आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने कार्यकर्ताओं को विचार और कर्म दोनों क्षेत्रों में ताकतवर बनाने के लिए योजना बनाई है. इसके मद्देनजर गोपाल राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के निर्देश दिए.

2019 के लिए AAP ने क‍िया र‍िसर्च टीम का व‍िस्‍तार, PM मोदी के ”झूठ” का पर्दाफाश करने पर जोर
बता दें कि सात दिवसीय पदाधिकारी बैठक के तहत पहले दिन 21 दिसम्बर को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की बैठक हुई. 22 दिसम्बर को चांदनी चौक, 23 दिसम्बर को नई दिल्ली, 24 दिसम्बर को पूर्वी दिल्ली, 25 दिसम्बर को पश्चिमी दिल्ली, 26 को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और 27 दिसम्बर को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे.

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?