रेपिस्ट राम रहीम पर आया खट्टर सरकार का दिल, जेल में काट रहा है मौज!

रेप के केस में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की हरियाणा की जेल में खूब खातिरदारी हो रही है. राम रहीम को अदालत ने साध्वियों से रेप का दोषी माना लेकिन हरियाणा सरकार शायद उसे अभी भी संत ही मान रही है.

जेल में राम रहीम को बाकि आम कैदियों से अलग रखा जा रहा  है, उसे अलग बैरक दिया गया है साथ ही खाना भी बाकी कैदियों से बेहतर दिया जाता है.

जेल से बाहर आए कैदी राहुल जैन ने यह खुलासा किया है. कैदी ने बताया कि वह कभी भी जेल में मजदूरी नहीं करता. पहले हरियाणा पुलिस ने दावा किया था कि राम रहीम से जेल में सब्जियां उगवाई जाएंगी, उसे 20 रुपए दिहाड़ी मजदूरी मिलेगी. लेकिन पुलिस की यह कहानी फर्जी साबित हो रही है. जेल से बाहर आए कैदी की माने तो जेल में बाबा राम रहीम सब्जी नहीं मौज काट रहा है, जिसे रोटी और दाल मिलना चाहिए थी उसके लिए स्पेशल गाड़ी से टिफिनबंद भोजन आता है.

जेल में बंद राम रहीन न तो खाने के लिए लाइन में लगता है और न ही जूठे बर्तन धोने की मुसीबत में पड़ता है. उसके लिए दिए टिफिन बंद पकवान आते हैं जिनको खाकर वो जेल में भी चैन की नींद सोता है. जेल  में भी उसे स्पेशल बैरक और बिस्तर दिए गए हैं. यहीं नहीं खट्टर सरकार ने राम रहीम के लिए सुनरिया जेल में एक और डेरा तैयार कर दिया है. सरकार की ओर से राम रहीम को रिश्तेदारों से मन भर मुलाकात करने की भी छूट भी दी गई है.

Source-https://aajtak.intoday.in/story/ram-rahim-jail-special-treatment-rape-convict-hariyana-1-964629.html

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?