देखिये विडिओ -जब संघ प्रचारक राकेश सिन्हा से वंदेमातरम गाने को कहा तो बनाने लगे बहाना,खुली फर्जी राष्ट्रवाद की पोल !

राष्ट्रगीत गाने को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता पहले ही अपनी भद पिटवा चुके थे...और अब उसमे आरएसएस के राकेश सिन्हा भी शामिल हो चुके है जो राष्ट्रगीत गाने में आनाकानी करते हुए दिखाई दिए

टीवी डिबेट में आरएसएस के नजरिये को रखने के लिए टीवी चैनलों पर नजर आने वाले आरएसएस प्रचारक राकेश सिन्हा का एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

इस विडियो में एनडीटीवी की एंकर निधि राजधान ने वन्देमातरम को लेकर एक शो किया.इस शो में राकेश सिन्हा वन्देमातरम गाने की वकालत करके इसे देशभक्ति से जोड़ रहे थे

तभी अचानक न्यूज़ एंकर निधि ने राकेश सिन्हा से कहा कि क्या आप वन्देमातरम गा सकते है इस पर राकेश सिन्हा तुरंत कहा क्यों नही
संघ प्रचारक की बात सुनकर निधि राजधान ने तुरंत कहा..गाइए ,तो ये सुनते ही राकेश सिन्हा की सिट्टी-बिट्टी खो गई .

राकेश सिन्हा फिर थोडा संभलकर बोले और कहां आप लोग खड़े हो जाए फिर गाते है वही भाजपा प्रवक्ता ने राकेश सिन्हा को वन्देमातरम गाने की बात कहने वाली न्यूज़ एंकर पर कोई बात को घुमाने वाली टिपण्णी की जिस पर निधि ने सफाई दी लेकिन राकेश सिन्हा बात को गुमाते हुए बोले,वन्देमातरम ऐसा गीत है कि अगर आप बोल नही जानते है
आप बंगाली और संस्कृत नही जानते है फिर भी बोल आपके जुबांन पर खुद बखुद आ जायेंगे.
राकेश सिन्हा के टालमटोल पर पैनल में मौजूद एक मुस्लिम आमिर रज़ा हुसैन ने कहा कि वो गा सकते है इसके बाद उन्होंने पुरे गीत को सुनाया वही राकेश सिन्हा रजा हुसैन के वन्देमातरम गाते हुए बैठे रहे,हलाकि उन्होंने खुद के वन्देमातरम गाने की बात सुनते ही सबको खड़ा होने को कहकर बात को घुमाना शुरू कर दिया था.

इससे पहले भी भाजपा का एक नेता वन्देमातरम को जी सलाम टीवी के शो में नही गा सका था,भाजपा नेता नवीन कुमार ने तो वन्देमातरम गाने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल किया लेकिन मोबाइल में देखकर भी वो वन्देमातरम नही गा सके थे.

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?