BJP सांसद के विवादित बोल- राहुल गांधी की धर्म निरपेक्षता कहीं वेश्या जैसी तो नहीं?

मध्यप्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद चिंतामणि मालवीय ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. राहुल गांधी इन दिनों गुजरात के चुनावी दौरे पर हैं और लगातार मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं.

इसे लेकर बीजेपी सांसद मालवीय ने कहा है कि राहुल गांधी धार्मिक हो गए हैं ये खुशी की बात है लेकिन वह गुजरात के मंदिरों में ही क्यों जा रहे हैं, कभी कश्मीर, केरल, और कर्नाटक के मंदिरों में क्यों नहीं जाते.

बीजेपी सांसद चिंतामणि मालवीय ने कहा कि सवाल उठता है कि राहुल गांधी की धार्मिकता सच्ची है या कुछ दिनों के लिए दिखावा मात्र है. उन्होंने आगे कहा, 'कहीं ये धर्मनिरपेक्षता वैसे ही तो नहीं जैसा कि सुनते आए हैं कि वेश्या ही सबसे ज्यादा धर्म निरपेक्ष होती है, मन में प्रश्न आता है कि राहुल गांधी की धर्म निरपेक्षता वेश्या जैसी तो नहीं'.

बीजेपी सांसद ने कहा कि अच्छा है कि कम से कम थोथी धर्म निरपेक्षा से ही राहुल मंदिर तो पहुंचे, नहीं तो अब तक उनकी धर्म निरपेक्षता जालीदार टोपी और दरगाहों में चादर चढ़ाने के काम तक ही सिमटी हुई थी.

कांग्रेस उपाध्यक्ष पर हमला करते हुए बीजेपी प्रवक्ता और सांसद चिंतामणि मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी ने बयान दिया था कि मंदिरों में लोग लड़कियां छेड़ने जाते हैं तो जब आप आज मंदिर-मंदिर भटक रहे हैं फिर भी पहले वाले बयान पर कायम हैं, या बयान का खंडन करते हैं.

उन्होंने कहा कि राहुल की मानसिकता बस गुजरात चुनाव के कारण बदली है.

Comments

Search Here

Popular Posts

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?

बच्चे मरे तो मरे हमें क्या!? वो गाय थोड़ी है जो हमारी भावनाएं आहत होंगी !!!

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार

HSSC -DOWNLOAD ALL ANNEXURE- Annexures- A-I, A-II, B-I, B-II, D-I, E-I ANNEXURE SOCIO ECONOMIC CRITERIA HSSC , A-I, A-II, B-I, B-II, D-I, E-I CERTIFICATE HSSC, A-I, A-II, B-I, B-II, D-I, E-I AFFIDAVIT HSSC