पीरियड्स का बहाना बना राम रहीम के चंगुल से बचती थीं साध्वियां!

कभी डेरा सच्चा सौदा से जुड़े लोग अब जेल में बंद रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम के खिलाफ चौंकाने वाले दावे कर रहे हैं। इनमें से कुछ आरोप तो बहुत ही  गंभीर हैं।
डेरा की एक पूर्व साध्वी ने मंगलवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि राम रहीम मनपसंद लड़कियों को रोज रात 11 बजे अपनी 'गुफा' में बुलाता था। पीड़िता का कहना है कि वह भी गुफा में गई थी, लेकिन पीरियड्स का बहाना बनाकर राम रहीम के चंगुल से निकल आई थी।

डेरा की पूर्व साध्वी ने बताया कि बुलाने पर लड़कियां चली तो जाती थीं, लेकिन वापस आने पर मजबूरी की वजह से कुछ बोल नहीं पाती थीं। गुफा के अंदर जाने वाली लड़कियों को डराया जाता था कि अगर उन्होंने राम रहीम की इच्छा पूरी नहीं की तो उनके भाई को मार दिया जाएगा। पूर्व साध्वी ने बताया कि एक रात उसे भी राम रहीम की गुफा में भेजा गया। उसे कहा गया था कि 'पिताजी को माफी' देनी है। अंदर जाने पर उसे राम रहीम के मंसूबों का पता चला। इसके बाद उसने राम रहीम से कहा कि उसे पीरियड्स हो रहे हैं। साध्वी का यह भी कहना है कि राम रहीम का शिकार होने से बचने के लिए साध्वियां अक्सर पीरियड्स का बहाना बनाया करती थीं।

कई महिलाओं से ज्यादती
गुरदास सिंह तूर ने दावा किया है कि वह 10 ऐसी महिलाओं के संपर्क में है, जो अब शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं, लेकिन जब वे डेरा संचालित स्कूल में पढ़ती थीं तो बाबा राम रहीम ने उनका यौन शोषण किया था। गुरदास के मुताबिक, शादी के बाद विदेश में बस गई एक महिला ने वॉट्सऐप पर अपने यौन शोषण की कहानी उनसे शेयर की है। महिला ने बताया कि राम रहीम ने उसका यौन शोषण तब किया, जब वह कक्षा पांच में पढ़ती थी। महिला के मुताबिक, इसके बारे में जब उसने घरवालों को बताया तो उन्होंने विश्वास नहीं किया और उसे वापस उसी स्कूल में भेज दिया।

'स्कूल-अनाथालय की लड़कियों से रेप'
 गुरदास सिंह तूर ने आरोप लगाया है कि गुरमीत राम रहीम डेरे के स्कूल और अनाथालय की बच्चियों से रेप करता था। डेरे के अस्पताल में ही उनका गर्भपात करा दिया जाता था। गुरदास सिंह तूर ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि डेरे के अनाथालय 'शाही बेटियां' में रहने वाली लड़कियों के साथ राम रहीम रेप करता था। गुरदास के मुताबिक, जब वह डेरा का सदस्य था, तब प्रेग्नेंट हुईं तीन लड़कियों का गर्भपात उसके सामने ही डेरे के अस्पताल में करवाया गया था। गुरदास ने कहा है कि वह अब बाल यौन शोषण मामले में राम रहीम के खिलाफ मामला दर्ज कराएगा।


Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार

नरेन्द्र मोदी नहीं हैं असली मोदी : कांग्रेस की सबसे बड़ी साज़िश का हुआ पर्दाफ़ाश - #सनसनीखेज_खुलासा

26 जनवरी का संदेश

Railway RRB Assistant Loco Pilot, Technician Online Form 2018