7 दिन में ही ट्विटर पर लौटे अभिजीत-थूक कर चाटना कोई अभिजीत से सीखे

कुछ दिनों पहले शेहला राशिद पर आपत्तिजनक ट्वीट्स करने की वजह से सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन अभी सात दिन भी नहीं बीते कि उन्होंने दोबारा  ट्विटर पर एक नया अकाउंट बना लिया है.
इसे कहते हैं थूक कर चाटना
क्या वो भी वापस आएंगे जो अभिजीत के समर्थन में ट्विटर छोड़ कर गए थे ?



अभिजीत ने इस नए ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने ने वंदे मातरम बोलते हुए वीडियो की शुरुआत की है. अभिजीत ने इस वीडियो में आगे कहा कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. उनके नाम से अकाउंट बनाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है इसलिए उन्होंने ये नया अकाउंट बनाकर उसमें ये वीडियो पोस्ट किया है.

आगे उन्होंने कहा  कि ट्विटर ने बैन किया तो यूट्यूब अकाउंट खोलूंगा

अभिजीत ने आगे कहा कि मैं उन लोगों के खिलाफ हूं जो देश के खिलाफ हैं और भारत की सेना के खिलाफ हैं.
अभिजीत ने I am back कहा और बोला  हम सब साथ हैं और हम सब मिलकर देश से ऐसे लोगों का सफाया कर देंगे जो देश के खिलाफ हैं.
अभिजीत ने शेहला राशिद को भी नसीहत दी और उन्हें देश के लिए खतरनाक बताया. बता दें कि अभिजीत ने शेहला राशिद के बीजेपी नेताओं के सेक्स रैकेट चलाने के आरोपों वाले ट्वीट्स का जवाब देते हुए शेहला के चरित्र को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट की थी.
साथ ही अभिजीत ने कहा कि वो अपने ट्वीट पर अफसोस नहीं करते और उन्होंने शेहला राशिद के लिए जिन भी शब्दों का इस्तेमाल किया वो बिल्कुल ठीक है. 

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?