NEET 2017 (एनईईटी) MBBS/BDS- Hindi
NEET 2017 (एनईईटी) MBBS/BDS- Hindi
NEET (एनईईटी) एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्तर मेडिकल प्रवेश परीक्षा हैं जिसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित किया जाता हैं | इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को एमबीबीएस और बीडीएस (MBBS & BDS) पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाता हैं | NEET को पहली बार 2013 में आयोजित किया गया था पर अगले साल से इसकी जगह एआईपीएमटी (AIPMT) ने ले ली थी | (NEET) एनईईटी ने 2016 से सभी राज्य स्तर मेडिकल प्रवेश परीक्षा को हटा कर अपनी वापसी की हैं | जो छात्र एमबीबीएस और बीडीएस कराये जाने वाले किसी भी चिकित्सा / दंत चिकित्सा कॉलेज में दाखिला चाहते है उनके लिए ये अनिवार्य होगा की वो NEET 2017 में बैठें | विद्यार्थी इस लेख के माध्यम से NEET 2017 (एनईईटी) के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |NEET 2017 अधिसूचना – आवेदन शुरू हो गए हैं
NEET 2017 आवेदन पत्र
NEET 2017 के आवेदन पत्र (NEET 2017 Application Form) केवल ऑनलाइन माध्यम द्वारा भरें जायेंगे | आवेदन पत्र एनईईटी के आधिकारिक पोर्टल से भरें जायेंगे | आवेदन पत्र भरे जाने 31 जनवरी 2017 से शुरू हो चुके हैं | आवेदन पत्र 1 मार्च 2017 तक भरें जा सकते हैं | आवेदन फार्म भरने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पृष्ठ (confirmation page) के 4-5 प्रिंटआउट ले सकते है|
आवेदन शुल्क
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में आने वालो छात्रों को Rs. 1400 /- आवेदन शुल्क जमा करना होगा जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / विकलांग छात्रों के लिए Rs. 750 /-आवेदन शुल्क होगा | छात्र आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं | ऑनलाइन भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग /इ-वॉलेट द्वारा किया जा सकता हैं |
आवेदन पत्र भरने का तरीका (How to Apply)
NEET 2017 के आवेदन पत्र को भरने के चार चरण हैं जो कि नीचे दिए गये हैं |
चरण – 1: व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें (Fill Personal & Academic Details)
चरण – 2:फ़ोटो अपलोड करे (Upload Images)
चरण – 3: आवेदन शुल्क का भुगतान (Fee Payment)
चरण – 4: डाउनलोड पुष्टिकरण पृष्ठ (Download Confirmation Page)
चरण – 2:फ़ोटो अपलोड करे (Upload Images)
चरण – 3: आवेदन शुल्क का भुगतान (Fee Payment)
चरण – 4: डाउनलोड पुष्टिकरण पृष्ठ (Download Confirmation Page)
चरण – 1: व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें
NEET की आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद छात्र को ‘Apply Online’ पर क्लिक करना होगा | क्लिक करते ही आवेदन पत्र आपके सामने खुल जायेगा | आवेदन पत्र में छात्र को अपना व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण भरना होगा |विवरण भरने के बाद, अपना पंजीकरण संख्या को लिख लें |
चरण – 2: फ़ोटो अपलोड करे
दूसरे चरण में छात्र को अपने अपने हस्ताक्षर , फोटोग्राफ और दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली (Index Finger) की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी | छात्र स्कैन कॉपी को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करे |
चरण – 3: आवेदन शुल्क का भुगतानशुल्क भुगतान के लिए छात्रों को ‘Make Payment’ पर क्लिक करना होगा | उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार भुगतान का मोड चुन सकते हैं | ई- चालान के मामले में, ई-चालान का प्रिंट आउट ले, और निकटतम बैंक की शाखा में नकद भुगतान करे |
चरण – 4: डाउनलोड पुष्टिकरण पृष्ठ शुल्क भुगतान करने के बाद छात्र भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले सकते हैं | आवेदकों को (ई- चालान के माध्यम से) पुष्टिकरण पेज और शुल्क भुगतान के सबूत के कम से कम चार प्रिंटआउट लेने होंगे।
आवेदन करने के लिए पात्रता
छात्र आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंडों को अच्छी तरीके से पढ़ ले |
- छात्रों को 12 वीं या समकक्ष परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों से उर्त्तीण करनी होगी |
- भारतीय नागरिक और ओसीआई (OCI)/PCI/ विदेशी राष्ट्रीय उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं |
- उम्मीदवार की उम्र 31 दिसंबर 2017 तक 17 वर्ष की हो जानी चाहिए |
- इस प्रवेश परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष हैं | आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है |
- अब NEET के लिए केवल 3 प्रयास ही किये जा सकते है | प्रयासों की गिनती वर्ष 2017 से की जाएगी|
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Exam Dates)
NEET 2017 अस्थायी तिथियों का उल्लेख यहाँ किया गया हैं |
- ऑनलाइन आवेदन पत्र की उपलब्धता – 31 जनवरी 2017 (शुरू हो चुका है)
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि – 1 मार्च 2017
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 1 मार्च 2017
- प्रवेश पत्र जारी – 15 अप्रैल 2017
- परीक्षा की तारीख – 7 मई 2017
- परिणाम घोषित – 8 जून 2017
परीक्षा का प्रारूप (Exam Pattern)
NEET 2017 की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में संचालित की जायेगी | प्रशन पत्र में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे | परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी | हर सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जायेंगे | एनईईटी परीक्षा में अंकन नकारात्मक का प्रावधान है | हर गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जायेगा | प्रश्न-पत्र की भाषा अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मराठी, कन्नड़ और तेलुगु होगी | NEET 2017 परीक्षा प्रारूप (Exam Pattern) सारणीबद्ध रूप में नीचे दिया गया हैं |
| अनुभाग | प्रश्नों की संख्या |
| भौतिक विज्ञान | 45 |
| रसायन विज्ञान | 45 |
| प्राणि विज्ञान | 45 |
| वनस्पति विज्ञान | 45 |
| कुल | 180 |
पाठ्यक्रम (Syllabus)
NEET 2017 पाठ्यक्रम में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान और वनस्पति विज्ञान शामिल होंगे | एनईईटी का पाठ्यक्रम MCI ( मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ) द्वारा निर्धारित किया गया है जो कि 10+2 में पढाये जाने वाले विषयों पर आधारित है |
सीट का आरक्षण
| वर्ग | आरक्षित सीटें |
| अनुसूचित जाति | 15% |
| अनुसूचित जनजाति | 7.5% |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 27% |
| शारीरिक रूप से विकलांग | 3% |
NEET 2017 प्रवेश पत्र
NEET 2017 का प्रवेश पत्र (NEET 2017 Admit Card) आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड द्वारा प्रदान किया जायेगा | छात्र प्रवेश पत्र को 15 अप्रैल 2017 से डाउनलोड कर सकते हैं | प्रवेश पत्र में परीक्षा तिथि, परीक्षा समय एवं परीक्षा स्थल से सम्बन्धित विवरण होंगे | किसी भी छात्र को प्रवेश-पत्र डाक या कूरियर के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा ।
NEET 2017 परीक्षाफल
NEET 2017 का परीक्षा परिणाम (NEET 2017 Result) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 8 जून 2017 को घोषित किया जायेगा | छात्र नीट (NEET) की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं | छात्रों के परीक्षा में प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए मेरिट सूची तैयार की जायेगी |
NEET 2017 काउंसलिंग
NEET 2017 काउंसलिंग (NEET 2017 Counselling) मेडिकल काउंसलिंग समिति (MCC), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) द्वारा 15% अखिल भारतीय (All India) सीटों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी | काउंसलिंग के माध्यम से MBBS और BDS सीटों का आवंटन किया जायेगा | जिन छात्रों ने NEET 2017 को उत्तीर्ण किया होगा केवल वही छात्र काउंसलिंग में बैठने के योग्य होंगे | छात्र काउंसलिंग में कॉलेज के लिए अपने विकल्प भर सकते हैं |
अगर छात्र NEET 2017 (एनईईटी) सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो नीचे दिए गए बॉक्स मे अपना प्रश्न लिखें

i'm encountering assortment of almost no inquiries of wellbeing with my dynamic weblog, which I need to ask one issue more secure. ar you encountering any tips?
ReplyDeleteNEET Syllabus PDF
Neet 2019 Feb Application Form