Hindi Biography प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की जीवनी | Donald Trump Biography In Hindi

नाम –  डोनाल्ड जॉन ट्रम्प (Donald Trump – President Of America)
जन्म –  14 जून, 1946
राष्ट्रीयता –  अमेरिकन
उपलब्धि – अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति (President), व्यवसायी, लेखक, टीवी कलाकार,
डोनाल्ड ट्रम्प का परिचय – Donald Trump Biography In Hindi : –

डोनाल्ड ट्रम्प एक अमेरिकी (America) व्यवसायी, लेखक, टीवी कलाकार, और अमेरिका 45वें प्रेसीडेंट (President) के रूप मे जाने जाते हैं। वे रियल स्टेट व्यवसाय मे बेताज बादशाह भी माने जाते हैं। खास तौर पे वे अपनी उट-पटांग भाषनो के वजह से भी मीडिया मे बने रहते हैं। कोई उन्हे कट्टरवादी कहता हैं तो कोई अमेरिका का बेहतरीन प्रेसीडेंट होने का दावा करता हैं। हालाँकि जिस तरह से इन्होने प्रेसीडेंट चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन मात दी ये एक करिश्मा ही हैं, क्यूंकी ट्रम्प कोई राजनीतिक घराने से संबंध नही रखते हैं, इन्होने जो भी किया अपने बाल-बूते पे किया हैं। आइए जानते हैं डोनाल्ड ट्रम्प का जीवन कहानी।
डोनाल्ड ट्रम्प का प्रारंभिक जीवन – Early Life :-
डोनाल्ड ट्रम्प का पूरा नाम डोनाल्ड जॉन ट्रम्प हैं का जन्म 14 जून, 1946 को अमेरिका के क्वीन न्यूयॉर्क मे हुआ था। डोनाल्ड ट्रम्प. ट्रम्प सी फ्रेड एवं मरियम एनी के चौथे संतान हैं। इनके अन्य चार भाई बहन और हैं। डोनाल्ड के बड़े भाई फ्रेड जूनियर, 1981 में 43 की उम्र में मर गया। ट्रम्प के पिता और दादा दादी जर्मन आप्रवासियों रहे थे। उनके दादा जी ने 1885 मे अमेरिकन नागरिकता प्राप्त कर ली। डोनाल्ड के पिता व्यसायी थे. जो की एलिजाबेथ ट्रम्प एंड सन्स (Elizabeth Trump & Son) के नाम से कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करते थे।
Education : डोनाल्ड बचपन से ही एक ऊर्जावान, मुखर बच्चा था। इनके पिता उन्हे 13 साल की उम्र मे न्यू यॉर्क के मिलिटरी अकॅडमी मे एडमिसन करवा दिए. ताकि उनके अंदर डीसिपलिन और पॉज़िटिव सोच पैदा हो।
ट्रम्प अकॅडमी में अच्छा प्रदर्शन किया और 1964 मे अपने कॉलेज के लीडर चुने गये। वे अपने कॉलेज मे कई खेल के कप्तान भी रह चुके हैं। ट्रम्प पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल को स्थानांतरित करने से पहले दो साल के लिए फॉर्डम विश्वविद्यालय में भाग लिया। वह अर्थशास्त्रमें एक विज्ञान स्नातक के साथ 1968 में स्नातक उपाधि प्राप्त की।
बिज़्नेस कॅरियर की शुरुआत : –
ट्रम्प ने अपने बिज़्नेस कॅरियर की शुरुआत अपने पिता के साथ साझा बिज़्नेस के रूप मे ब्रूकलिन न्यू यॉर्क से शुरू किया। शुरू में अपने पिता की पसंदीदा मध्यमवर्गीय किराये की मकान में ब्रुकलिन, क्वींस और स्टॅटन द्वीप के क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया। लेकिन पिता के इच्छा के कारण बाद मे उन्होने 1971 मे खुद का रियल स्टेट बिज़्नेस की शुरुआत की। जिसका नाम उन्होने मनहट्टन(Manhattan) रियल स्टेट रखा।
ट्रम्प ने शुरुआत से ही सक्सेस के सीडी चड़ते गये. और रियल स्टेट के मँझे हुए खिलाड़ी बन गये। उन्होने अपने काम के ज़रिए दुनिया अपनी पहचान बनाई। सबसे ज़्यादा प्रसिद्धि उन्हे – फिफ्थ एवेनियू, ट्रम्प टावर, लक्जरी आवासीय होम, ट्रम्प पार्क, ट्रम्प प्लाज़ा, ट्रम्प प्लेस, 610 पार्क एवेनियू, और ट्रम्प वर्ल्ड टावर आदि से प्राप्त हुई। इसके अलावा उन्होने कई इमारतो को भी डिज़ाइन किया जिनमे जेकोब जाविषटस सेंटर भी शामिल हैं जिसे अब वेस्ट थर्टीफौर्थ स्ट्रीट रेल रोड के नाम से जाना जाता हैं। इसके लिए ट्रम्प को अवॉर्ड भी मिले। ट्रम्प ने कई होटलो और प्रसिद्ध इमारतो का भी निर्माण करवा चुके है जिनमे होटेल प्लाज़ा भी शामिल हैं।
ट्रम्प न्यू यॉर्क सिटी मे बहुत बड़ा प्रॉजेक्ट पे काम कर रहे हैं। सो एकड़ पर कंस्ट्रक्शन के लिए न्यू यॉर्क प्लानिंग कमीशाणदवारा सबसे बड़ा अप्रूवल दिया गया यह स्थान हैंडसम नदी के सामने 52 से 72 स्ट्रीट का बना बड़ा भूभाग हैं जहाँ पर 16 इमाराते हैं जिनमे 7 बेची गयी और अभी 9 इमाराते ट्रम्प के बचे हैं। इसके अलावा ट्रम्प कई प्लेस दान भी किए हैं।
ट्रम्प बताते हैं – मैं अपने पिता को अपना आइडीयल मानता हूँ। मैने अपने पिता के साथ लगभग 5 साल तक कारोबार किया। जब वे अपने क्लाइंट के साथ डील करने मे बीजी रहते थे. तब मैं बहुत ध्यान से उनकी बात सुना करता था। मैने उनसे कंस्ट्रक्शन वर्क के बारे मे बहुत ज्ञान प्राप्त किया। ट्रम्प बताते हैं मेरे पिता मुझे अपना लकी मानते थे। उनके अनुसार जब भी मैं उनके साथ रहता था तो उनकी बहुत अच्छी डील होती थी।
एक समय ऐसा भी आया जब ट्रम्प का बिज़्नेस मे ऋण का बोझ बढ़ गया। ये अस्सी दशक की बात हैं उस समय मंदी का दौर चल रहा था. लेकिन ये समय ज़्यादा दिन तक नही चला. ट्रम्प इस दौर से बखूबी बाहर आ गये और अपने कारोबार को बहुत आगे ले गये।
निजी लाइफ :-
ट्रम्प ने अभी तक तीन शादियाँ की। सबसे पहले 1977 मे इवाना से की जोकि 1992 मे तलाक़ हो गया। उस समय ट्रम्प की काफ़ी आलोचना हुई थी। इसके बाद 1993 मे प्रसिद्ध अभिनेत्री मरला मेपल्स से शादी की जिनसे अफेर के चर्चे काफ़ी पहले से थे। मेपल्स ने ट्रम्प के बेटे को जन्म दिया जोकि ट्रम्प की चौथी संतान थी। ये शादी भी ज़्यादा दिन तक टिकी नही और 1999 मे दोनो के बीच तलाक़ हो गया। इस तलाक़ मे ट्रम्प को 2 बिलियन डॉलर मरला को देना पड़ा। बाद मे 2005 मे ट्रम्प ने मशहूर मॉडल मेलनिया कनौस से शादी जो 2006 मे ट्रम्प के 5 वी संतान को जन्म दी।
राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत :-
ट्रम्प ने अपनी राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत अक्तूबर 1999 मे रिफ़ॉर्म पोलिटिकल पार्टी के ज़रिए 2000 के राष्ट्रपति इलेक्शन की दौड़ मे शामिल हुए। लेकिन बिज़्नेस मे कुछ परेशानियो के कारण अगस्त 2000 मे ट्रम्प को वापस अपने काम तरफ जाना पड़ा।
फिर 2012 मे इन्होने फिर से राजनीतिक की तरफ रुख़ किया और प्रेसीडेंट की रेस के लिए खुद को उम्मीदवार घोसित किया। ट्रम्प ने हमेशा ही राष्ट्रपति बराक ओबामा को आड़े हाथ लिया। उनके यूनाइटेड स्टेट के जन्म ना होने के भी आलोचना की। साथ कई पोलिटिकल मुद्धो मे भी उन्होने बराक ओबामा के खिलाफ बयान दिया। ट्रम्प अपनी बेबाक कटु और आलोचना के लिए भी जाने जाते हैं।
16 जून 2015 मे ट्रम्प ने अधिकारिक तौर पे खुद को रिपब्लीकेशन पार्टी की तरफ से टिकट मिलने के बाद राष्ट्रपति पद के दौड़ मे शामिल किये। उन्होने यह घोषणा ट्रम्प हाउस न्यूयॉर्क से की। उनके ओप्पोज़िट हिलेरी क्लिंटन थी। इसके बाद अरबपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी बाधाओं को पार करते हुए कांटे के चुनावी मुकाबले में अनुभवी नेता हिलेरी क्लिंटन को मात दे दी और इसके साथ ही उनके चुनाव सर्वेक्षकों को हैरान करते हुए अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बन गये। ट्रंप ने निर्वाचन मंडल के 288 मत हासिल करके शानदार जीत हासिल की जबकि हिलेरी को 215 मत मिले।
हालाँकि जिस तरह से मीडीया वाले ट्रम्प को कट्टरवादी तौर पे पेश करते हैं ऐसा कुछ नही, वे सबके लिए समान आदर का भावना रखते हैं। वे एक सिंपल जीवन जीने वाले इंसान हैं, और हमेशा अपने दिमाग़ मे पोसिटिव सोच रखते हैं। बस अब देखना यह हैं की वे अपने देश को क्या दे पाते हैं।

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?