Posts

सरोगेसी क्या है, कैसे लेते हैं बच्चे जन्म

Image
नि:संतान लोगों के लिए वरदान कहलाने वाली सरोगेसी क्या है। 2016 सितंबर महीने में सरकार ने उस बिल को मंजूरी दे दी जिसमें किराये की कोख (सरोगेसी) वाली मां के अधिकारों की रक्षा के उपाय किए गए हैं। साथ ही सरोगेसी से जन्मे बच्चों के अभिभावकों को कानूनी मान्यता भी देने का प्रावधान है। बता दें कि कैबिनेट से पास सरोगेसी रेगुलेशन बिल 2016 में यह साफ है कि अविवाहित पुरुष या महिला, सिंगल, लिव-इन रिलेश्नशिप में रहने वाले जोड़े और समलैंगिक जोड़े भी अब सरोगेसी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। वहीं, अब सिर्फ रिश्तेदार में मौजूद महिला ही सरोगेसी के जरिए मां बन सकती है। आइए सबसे पहले बताते हैं कि सरोगेसी क्या है– सरोगेसी एक ऐसा जरिया है जो किसी को भी संतान की खुशी हासिल करने में मदद करता है। इस लेटेस्ट टेक्निक को अपनाकर आप भी माता-पिता होने का सुख भोग सकते हैं। जी हां, सरोगेसी एक महिला और एक दंपति के बीच का एक एग्रीमेंट होता है, जो अपना खुद का बच्चा चाहता है। सामान्य शब्दों में अगर कहे तो सरोगेसी का मतलब है कि बच्चे के जन्म तक एक महिला की ‘किराए की कोख’। यूं तो सरोगेसी की टेक्निक उन लोगों के लि...

कपडा व्यापारियों ने मुँह पर ताला लगाकर किया जीएसटी का विरोध

Image
सुना था अच्छे दिन आएंगे लेकिन किसके ? अब जैसे जैसे सरकार नीतियां बना रही है उससे लगता है अच्छे दिन तो आ रहे हैं लेकिन सिर्फ और सिर्फ पूँजीपतियों और सरकार में बैठे लोगो के। आम लोग तो अब पहले वाले दिनों के लिए भी तरस रहे हैं महंगाई , भ्रस्टाचार और  बेरोजगारी ने  आम जनता की परेशानियां पहले ही बढ़ा रखी थी उसके बाद नोटबंदी  ने उनकी कमर तोड़ दी और अब जीएसटी आने जा रहा है जो कारोबार पर विपरीत असर दाल सकता है हालाँकि कई शहरों में जीएसटी का जमकर विरोध भी हो रहा है व्यापारियों के कारोबार को नोटबंदी ने बहुत हद तक ख़त्म कर दिया था रही-सही कसर जीएसटी पूरी कर देगा जीएसटी का विरोध करते हुए कपडा व्यापारियों ने अपनी दुकाने बंद रखी  और मुँह पर ताला लगाकर अपना विरोध जताया आगरा में कपडा व्यापारियों ने 3 दिन दुकाने बंद करने का एलान किया है इसके साथ साथ खुदरा व्यापारी भी हड़ताल पर रहेंगे। आपको बता दे कि आज जीएसटी की वकालत करने वाली बीजेपी 2014 चुनावों से पहले इसके विरोध में थी। 

फार्च्यून ने प्रकाशित की दुनिया के 50 महान लीडरों की लिस्ट , मोदी का नाम तक नहीं और अरविंद केजरीवाल विश्व के उन 50 लीडरो मे शामिल हो गए हैं जिनको काम के आधार पर चुना गया है

Image
दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम तो सभी जानते हैं- अरविंद केजरीवाल. अभी तक अरविंद केजरीवाल मफलर मैन के नाम से फेमस थे. उनकी पहचान ही है गले में मफलर और पैरों में चप्पल. इस किरदार में वो इतने प्रसिद्ध हो गए कि लोग उनकी स्टाइल को अपनाने लगे हैं. लेकिन अब समय बदल चुका है केजरीवाल की पहचान अब मफलर मैन से नहीं बल्कि  फॉर्च्यून पत्रिका के 50 महानतम नेताओं में शामिल कर दिया गया है. वो कहते हैं भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है सो कुछ ऐसा ही हुआ केजरीवाल जी के साथ. अरविंद केजरीवाल को फॉर्च्यून पत्रिका में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय नेता हैं. इस सूची में अमेज़ॅन के सीईओ जेफ बेजोस सबसे ऊपर हैं। फॉर्च्यून की तीसरी वार्षिक ‘विश्व की 50 महानतम नेताओं की सूची में दुनिया भर के पुरुषों, महिलाओं, व्यापार, सरकार, परोपकार और कला के क्षेत्रों से संबंधित हैं, जो “दुनिया को बदलते हैं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं.” अब भई कुछ भी कहो अरविंद केजरीवाल की तो निकल पड़ी. और जोे नेता उन पर टिप्पणी करने वक्त जाया करते रहे वो अभी भी उसी स्थान पर बैठे यही कर रहे हैं. 47 वर्षीय...

सिक्किम में भारतीय सीमा के अंदर घुसे चीनी सैनिक, दो बंकर भी ध्वस्त किए : रिपोर्ट

Image
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बीते 10 दिनों से सिक्किम के डोका ला जनरल क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच  टकराव चल रहा है. नई दिल्ली:  अतिक्रमण के एक और मामले में, चीनी सैनिक भारत के सिक्किम सेक्टर में घुस आए और उन्होंने दो बंकर भी ध्वस्त कर दिए. चीनी सैनिकों की सीमा पर तैनात भारतीय जवानों के साथ तनातनी भी हुई. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बीते 10 दिनों से सिक्किम के डोका ला जनरल क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच टकराव चल रहा है और चीन के सैनिकों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे को भी रोका. भारतीय सैनिकों को चीन के सैनिकों को भारतीय सीमा में और अंदर घुसने से रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. उन्होंने पीएलए सैनिकों को रोकने के लिए वास्तविक सीमा रेखा (एलएसी) पर मानव दीवार बनाई. कुछ सैनिकों ने इस घटना का वीडियो बनाया तथा तस्वीरें लीं. डोका ला क्षेत्र के लाल्तन इलाके में बंकर भी नष्ट किए गए. 20 जून को दोनों पक्षों के वरिष्ठ सेना अधिकारियों के बीच एक फ्लैग बैठक भी हुई, लेकिन तनाव अब भी जारी है. यह पहली बार नहीं है जब सिक...

आपकी राय-अयोध्या में क्या बनना चाहिए ?

View Result

Search Here