उपचुनाव -बीजेपी की बुरी हार,मोदी लहर पर कहर बनके टुटा महागठबंधन ,योगी का किला भी हुआ ध्वस्त

देश में लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. इन सीटों पर सोमवार यानि 27 मई को वोटिंग हुई थी. लोकसभा की 4 सीटों में यूपी की कैराना, महाराष्‍ट्र की भंडारा-गोंदिया और पालघर और नागालैंड की एक सीट शामिल है.

जबकि  विधानसभा की 10 सीटों में नूरपुर (यूपी), जोकीहाट (बिहार), थाराली (उत्तराखंड), महेश्ताला (पश्चिम बंगाल), अंपाती (मेघालय), शाहकोट (पंजाब), गोमिया और सिल्ली (झारखंड), चेंगन्नुर (केरल), राजराजेश्वरी नगर (कर्नाटक) सीट पर भी उपचुनाव कराया गया था.यह चुनाव 2019 से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहे है।

जानिए लोकसभा की सभी 4 सीटों पर क्या रहा रिजल्ट
1.यूपी की कैराना - कैराना लोकसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी तबुस्सम हसन ने करीब 50 हज़ार वोटों से ऊपर जीत हाँसिल कर ली है।
2.महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट- यहां बीजेपी के राजेंद्र गावित ने लगभग 20 हजार वोटों से जीत दर्ज की
3.महाराष्‍ट्र की भंडारा- गोंदिया-भंडारा लोकसभा सीट पर एनसीपी ने कब्ज़ा कर लिया है
4.नागालैंड लोकसभा सीट - पीडीए के उम्मीदवार तोखेहो ने लगभग 35000 वोट से जीत हांसिल की
जानिए विधानसभा की सभी 11 सीटों पर क्या रहा रिजल्ट
1.नूरपुर (यूपी) -उत्तर प्रदेश के नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी नईमुल हसन ने बीजेपी प्रत्याशी अवनि सिंह को 6 हजार वोटों से हराया
2.जोकीहाट (बिहार)- जोकीहाट विधानसभा सीट पर लालू यादव की आरजेडी ने 41224 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. यहां राजद के उम्मीदवार शाहनवाज आलम 81240 वोट मिले, जबकि जदयू 40016 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही.
3.थाराली (उत्तराखंड)-थराली विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मुन्नी देवी ने 1872 वोटों से जीत दर्ज की.
4.महेश्ताला (पश्चिम बंगाल)- महेश्तला सीट पर TMC ने 62896 वोटों से जीती
5.अंपाती (मेघालय)-मेघालय के अंपाती में कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की बेटी मियानी डी शिरा ने 3191 वोटों से जीत दर्ज की.
6.शाहकोट (पंजाब)-पंजाब की शाहकोट सीट पर कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी 38802 वोटों से जीते.
7.गोमिया (झारखंड) - झारखंड की गोमिया सीट पर जेएमएम उम्मीदवार बबीता देवी ने आजसू के उम्मीदवार को करीब 2000 मतों से हराया.
8.सिल्ली (झारखंड)- झारखंड के सिल्ली में जेएमएम प्रत्याशी सीमा महतो ने जीत दर्ज की.
9.केरल की चेंगन्नुर सीट- केरल की चेंगन्नुर सीट पर CPM उम्मीदवार एस चेरियां ने 20956 वोटों से जीत दर्ज की.
10.राजराजेश्वरी नगर (कर्नाटक)-कर्नाटक की राजराजेश्वरी नगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मुनिरत्ना करीब 23 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं.
11.महाराष्ट्र की पलूस-कडेगाव-महाराष्ट्र की पलूस-कडेगाव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के विश्‍वजीत कदम ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

Jio: हैपी न्यू ईयर के बाद अब प्राइम ऑफर, ये हैं अंबानी के बड़े ऐलान, हर दिन 10 रुपये में होगा अनलिमिटेड, हर सेकंड जुड़ रहे हैं 7 यूजर

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार