उपचुनाव-कैराना सहित सभी बड़ी सीटों पर बड़ी हार की ओर बीजेपी,9 राज्य की 10 विधानसभा सीटों पर भी हालत पतली!

देश में लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. इन सीटों पर सोमवार यानि 27 मई को वोटिंग हुई थी. लोकसभा की 4 सीटों में यूपी की कैराना, महाराष्‍ट्र की भंडारा-गोंदिया और पालघर और नागालैंड की एक सीट शामिल है.

जबकि  विधानसभा की 10 सीटों में नूरपुर (यूपी), जोकीहाट (बिहार), थाराली (उत्तराखंड), महेश्ताला (पश्चिम बंगाल), अंपाती (मेघालय), शाहकोट (पंजाब), गोमिया और सिल्ली (झारखंड), चेंगन्नुर (केरल), राजराजेश्वरी नगर (कर्नाटक) सीट पर भी उपचुनाव कराया गया था.
यह चुनाव 2019 से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहे है।

जानिए लोकसभा की 4 सीटों पर क्या रहा रिजल्ट 
यूपी की कैराना -कैराना लोकसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी तबुस्सम हसन को करीब 9 हज़ार वोटों से आगे चल रही हैं. बीजेपी की मृगांका सिंह की जीत यहां पर मुश्किल लग रही है.
महाराष्‍ट्र की भंडारा- गोंदिया-भंडारा लोकसभा सीट पर एनसीपी के मधुकरराव कुकड़े को 3000 वोटों की बढ़त,पालघर में बीजेपी के उम्‍मीदवार राजेंद्र गावित आगे
नागालैंड लोकसभा सीट - पीडीए के उम्मीदवार तोखेहो आगे चल रहे हैं. उन्हें अभी तक 23364 वोट मिले हैं. दूसरे नंबर पर एनडीएफ के उम्मीदवार 20 हजार वोट मिले हैं.

जानिए विधानसभा की 10  सीटों पर क्या रहा रिजल्ट 
नूरपुर (यूपी) -नूरपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी प्रत्याशी के नईम-उल-हसन आगे चल रहे हैं. नौंवे राउंड तक उन्हें करीब 7480 वोटों की बढ़त मिली हुई है.
जोकीहाट (बिहार)- जोकीहाट विधानसभा सीट पर जदयू और राजद में कांटे की टक्कर चल रही है. यहां अभी राजद के उम्मीदवार शाहनवाज आलम करीब 3 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं.
थाराली (उत्तराखंड)-थराली विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मुन्नी देवी आगे
महेश्ताला (पश्चिम बंगाल)-महेश्तला सीट पर टीएमसी के दुलाल दास करीब 20000 वोटों से आगे चल रहे हैं.
अंपाती (मेघालय)-मेघालय के अंपाती में कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की बेटी मियानी डी शिरा ने 3191 वोटों से जीत दर्ज की.
शाहकोट (पंजाब)-शाहकोट सीट पर कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी करीब 10000 वोटों से आगे.
गोमिया और सिल्ली (झारखंड)-सिल्ली में जेएमएम प्रत्याशी सीमा देवी आगे जबकि गोमिया सीट पर बीजेपी प्रत्याशी माधवलाल सिंह करीब 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं.
राजराजेश्वरी नगर (कर्नाटक)-कर्नाटक की राजराजेश्वरी नगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मुनिरत्ना करीब 23 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं.
महाराष्ट्र की पलूस-कडेगाव-महाराष्ट्र की पलूस-कडेगाव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के विश्‍वजीत कदम ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

Jio: हैपी न्यू ईयर के बाद अब प्राइम ऑफर, ये हैं अंबानी के बड़े ऐलान, हर दिन 10 रुपये में होगा अनलिमिटेड, हर सेकंड जुड़ रहे हैं 7 यूजर

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार