सत्य की हुई जीत ,हाईकोर्ट ने आप के 20 विधायकों को किया बहाल,चुनाव आयोग और राष्ट्रपति ने ठहराए थे अयोग्य?

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अपने एक अहम फैसले में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी राहत देते हुए चुनाव आयोग के फैसले को पलट दिया है. लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग ने 19 जनवरी को 20 विधायकों की सदस्यता रद कर दी थी, लेकिन आज के फैसले में कोर्ट ने आयोग के फैसले को बदलते हुए विधायकों की सदस्यता बहाल कर दी.


कहते हैं न सत्य को सताया जा सकता है लेकिन हराया नहीं ,आज सत्य की जीत हुई और झूठे लोगों का मुँह काला हुआ।
चुनाव आयोग और  राष्ट्रपति  ने विधायकों को बिना सुने अयोग्य करार दे दिया था !

फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए इसे सत्य की जीत बताया. दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के लोगों को न्याय दिया. दिल्ली के लोगों की यह बड़ी जीत है. दिल्ली के लोगों को बधाई.

अलका लांबा ने कहा- साजिशकर्ताओं को मूकी खानी पड़ी
अलका लांबा ने कहा कि, 'हाईकोर्ट ने माना है कि नेचुरल जस्‍ट‍िस नहीं हुआ है. हम विधायक बने रहेंगे. विधानसभा जाकर हम दिल्‍ली के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे. ये बहुत बड़ी जीत है. साजिशकर्ताओं को मुँह की खानी पड़ी.'

आशीष खेतान बोले- ये लोकतंत्र की जीत है


वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता आशीष खेतान ने कहा, 'ये बहुत ही महत्‍वपूर्ण फैसला है. ये 'आप' की ही नहीं, लोकतंत्र की जीत है. लोकतंत्र पर जिस तरीके से आघात किया जा रहा था उसपर दिल्‍ली हाईकोर्ट ने रोक लगाई है. ये सच्‍चाई की जीत है, जनता की जीत है

फैसले के बाद चुनाव आयोग ने कोर्ट के फैसले पर किसी भी तरह से प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है और उसका कहना है कि फैसले पर अध्ययन करेंगे. दूसरी ओर, इस फैसले के बाद आप पार्टी में जश्न का माहौल बन गया है

To Read More-

माफीनामें पर बीजेपी आईटी सेल ने की बदनाम करने की कोशिश? लेकिन जनता ने केजरीवाल की माफ़ी को सराहा !

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?